Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राजनीति में क्या काम, देवता हैं मोदी तो मंदिर में रहें: जल्दी ही पूर्व PM होंगे मोदी ममता बोलीं

राजनीति में क्या काम, देवता हैं मोदी तो मंदिर में रहें: जल्दी ही पूर्व PM होंगे मोदी ममता बोलीं

faridabadnews24By faridabadnews24May 29, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि यदि वह देवता हैं तो उन्हें राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। इसकी बजाय उन्हें मंदिर में होना चाहिए। ममता बोलीं, ‘किसी ने कहा कि जगन्नाथ देव श्री मोदी के भक्त हैं और कोई कहता है कि वह देवताओं के राजा हैं।’ ऐसी स्थिति है तो फिर उन्हें राजनीति में नहीं रहना चाहिए। ममता बनर्जी ने एक रैली में कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के निरंकुश मुख्यमंत्री थे और वहां दंगे करा दिए थे। यही नहीं ममता ने प्रधानमंत्री के इस बयान को ‘झूठ’ बताया कि वह दिल्ली से चक्रवात रेमल की निगरानी कर रहे थे।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि अगर श्री मोदी सत्ता में लौटे तो ‘धर्म और विचार की स्वतंत्रता नहीं रहेगी।’ उन्होंने एक जनसभा में कहा, ‘मोदी इतने निरंकुश हैं कि अगर दोबारा चुने गए तो वह कोई चुनाव नहीं होने देंगे। धर्म और विचार की कोई स्वतंत्रता नहीं होगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन मोदी जैसा कोई नहीं देखा। उन्होंने कहा ‘देश को ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’ वह कुछ ही दिनों में पूर्व प्रधानमंत्री बन जाएंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि एनडीए की सरकार अब जा रही है।

उन्होंने कहा कि अब हर कोई कह रहा है कि देश में राजनीतिक हवा की दिशा बदल रही है। उन्होंने यह दावा करने के लिए मोदी पर निशाना साधा कि वह दिल्ली से चक्रवात रेमल की निगरानी कर रहे थे। टीएमसी अध्यक्ष ने कहा ‘क्या एक पीएम को इतना झूठ बोलना शोभा देता है, झूठ बोलना किसी का भी संवैधानिक अधिकार नहीं है। मैं उनसे आग्रह करती हूं कि उन्होंने जो कहा उस पर दोबारा विचार करें।’

चक्रवात में NDRF के जुटने पर बोलीं- खर्च राज्य उठाता है

बनर्जी ने प्रधानमंत्री द्वारा चक्रवात के बाद केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तारीफ पर भी सवाल उठाया। बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ही एनडीआरएफ का खर्च वहन करती है। उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए कहा, ‘गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने दंगे कराए। देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले वह देश को नहीं जानते थे।’

NEWS SOURCE : livehindustan

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party faridabadnews faridabadnews24 if Modi is a god then he should stay in the temple: Modi will soon be former PM said Mamata What is the use of politics
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.