
Crime News. उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेमिका ने परिवार के बाहर होने की वजह से प्रेमी को कॉल करके घर बुला लिया. प्रेमिका का परिवार गर्मी की छुट्टियो में बाहर गया था. रात में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हुई. सुबह युवती सोकर उठी तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. 7 लाख से ज्यादा के जेवरात और इतनी ही नकदी प्रेमी शिवम लेकर फरार हो गया था. एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में प्रेम हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां घर पर अकेली प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद उसके घर की अलमारी से गहने चोरी कर लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है l
