Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Lok Sabha Elections: कल सुबह 8 बजे से गिनती होगी शुरू, एग्जिट पोल आने के बाद अब मतगणना पर टिकीं निगाहें

Lok Sabha Elections: कल सुबह 8 बजे से गिनती होगी शुरू, एग्जिट पोल आने के बाद अब मतगणना पर टिकीं निगाहें

faridabadnews24By faridabadnews24June 3, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

एग्जिट पोल आने के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकीं हुई हैं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 4 जून को मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना के कार्य को समूचित तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ डयूटी मैजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।

मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी

एआरओ सुशील कुमार ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और इनके अलावा एक टेबल एआरओ की लगाई जाएगी। गुहला व कलायत विधानसभा के मतों की गणना 15-15 राऊंड में होगी। इसी प्रकार कैथल विधानसभा के मतों की गणना 16 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 14 राऊंड में होगी। पहले राऊंड का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे राऊंड के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएंगी। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आर.के.एस.डी कॉलेज में कलायत विधानसभा क्षेत्र की आर.के.एस.डी स्कूल में तथा पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना आईजी कॉलेज के अलग-अलग हॉल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि काऊंटिंग हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। अनाधिकृत व्यक्ति को किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिकृत व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र होना चाहिए।

एआरओ ने कहा कि काऊंटिंग टीमों में काऊंटिंग सुपरवाईजर, काऊंटिंग एसिस्टेंट और माईक्रो ऑर्क्ब्जर शामिल हैं। इसके अलावा सहायक स्टाफ की भी डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक राऊंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी.जया श्रद्धा, एसडीएम एवं कैथल एआरओ सुशील कुमार, एसडीएम एवं गुहला एआरओ कृष्ण कुमार एवं एसडीएम एवं कलायत एआरओ सत्यावान सिंह मान अपने-अपने निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।

NEWS SOURCE : punjabkesari

after the exit polls all eyes are on the counting of votes faridabadnews faridabadnews24 Lok Sabha Elections: Counting will begin tomorrow at 8 am
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.