Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें सांसदों की संख्या, हो गया फैसला, इस तारीख को पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

जानें सांसदों की संख्या, हो गया फैसला, इस तारीख को पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

faridabadnews24By faridabadnews24June 6, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बुधवार की शाम सहयोगी दलों की मीटिंग में नरेन्द्र मोदी को NDA का नेता चुन लिया गया। अब शुक्रवार की शाम सात बजे राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्पति को NDA में शामिल पार्टियों के नेताओं के दस्तखत वाली समर्थन की चिट्ठी भी सौंप दी जाएगी। इसके साथ ही अब नई सरकार के गठन का रास्ता क्लीयर हो गया है और ये कंफर्म हो गया है कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

विपक्षी दलों ने क्या कहा?

बुधवार को नई दिल्ली में विपक्षी दलों के INDIA अलायंस की बैठक भी हुई। इस बैठक में साफ कर दिया गया कि फिलहाल वो विपक्ष में ही बैठेंगे और सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे। एनडीए के पास सांसदों की कुल संख्या 292 के पार पहुंच रही है  जबकि विपक्ष दलों के पास 234 सांसद हैं। 7 जून को पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सासंदों की मीटिंग होगी। जिसमें नरेंद्र मोदी को NDA पार्लियामेंट्री पार्टीज़ का नेता चुने जाने की ओपचारिकता भी पूरी की जाएगी। इसके बाद फिर आठ जून को नरेंद्र मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार के स्वरूप को लेकर बीजेपी सभी सहयोगी दलों से बात करेगी। इसकी जिम्मेदारी राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा और अमित शाह को दी गई है।

8 जून को शपथ ग्रहण

जानकारी के मुताबिक, नरेन्द्र मोदी 8 जून को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। NDA के पास 292 सांसदों का आंकड़ा है जबकि बहुमत के लिए 272 चाहिए। इसके साथ ही कई अन्य निर्दलीय सांसद भी एनडीए की सरकार को समर्थन दे सकते हैं। चन्द्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि दोनों दल एनडीए को सहयोग करते रहेंगे।

NEWS SOURCE : indiatv

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party faridabadnews faridabadnews24 Know the number of MPs Narendra Modi will take oath as PM on this date the decision has been made
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.