Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Vaishno Devi: प्रसाद में भक्तों को मिलेंगे पौधे, वैष्णो देवी के दरबार में अनूठी पहल

Vaishno Devi: प्रसाद में भक्तों को मिलेंगे पौधे, वैष्णो देवी के दरबार में अनूठी पहल

faridabadnews24By faridabadnews24June 6, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Vaishno Devi News: जम्मू-कश्मीर के प्रमुख तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के रूप में पौधा मिलेगा. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक नयी पहल शुरू की है, जिसके तहत वे तीर्थयात्रियों को हाल में ही स्थापित नर्सरी ‘वैष्णवी वाटिका’ से पौधे भेंट करेंगे. बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में नर्सरी का शुभारंभ किया. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर केंद्र शासित प्रदेश के सबसे पूजनीय स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष करीब एक करोड़ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं l

गर्ग ने जल संरक्षण, वनरोपण और जल शोधन के प्रयासों सहित पारिस्थितिक संरक्षण के लिए बोर्ड की सतत प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया. अंशुल गर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैं सभी को बधाई देता हूं. बोर्ड ने पर्यावरण की रक्षा के लिए लगातार काम किया है, और यह नयी पहल उसी दिशा में एक और कदम है. हम अपनी नर्सरी से प्रसाद के रूप में भक्तों को पौधे उपलब्ध करा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू की गई इस नयी नर्सरी में 40 प्रजातियों के पौधे हैं, जिसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों के बीच पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि ये पौधे तीर्थयात्रियों को मामूली कीमतों पर उपलब्ध होंगे, और इसकी प्राप्ति के आधार पर परियोजना का विस्तार करने की योजना है. पुणे से आए श्रद्धालु नंदन कुमार ने पौधा मिलने पर खुशी जताते हुए कहा, ‘‘प्रसाद के रूप में पौधा पाकर मैं बहुत खुश हूं. यह एक अद्भुत पहल है और माता की ओर से एक विशेष प्रसाद है.’’

NEWS SOURCE : zeenews

a unique initiative in the court of Vaishno Devi faridabadnews faridabadnews24 Vaishno Devi: Devotees will get plants in Prasad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.