Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » CCTV फुटेज से सामने आई उस रात की घटना की पूरी असलियत, Raveena Tandon को पुलिस से मिली क्लीन चिट

CCTV फुटेज से सामने आई उस रात की घटना की पूरी असलियत, Raveena Tandon को पुलिस से मिली क्लीन चिट

faridabadnews24By faridabadnews24June 7, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बीते दिनों रवीना टंडन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा था, जो उनके बांद्रा में स्थित बंगले के बाहर का था। वायरल वीडियो में ‘मस्त-मस्त’ गर्ल भीड़ से घिरी नजर आ रही थीं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि रवीना टंडन की गाड़ी से कुछ लोगों को टक्कर लगी, जिसके बाद तीन महिलाएं और एक आदमी ड्राइवर को मारने के लिए दौड़े। इस दौरान रवीना अपने ड्राइवर का बचाव करती हुई दिखाई दीं। वायरल वीडियो में वह ये भी कहती हुई दिखाई दीं कि प्लीज मुझे मत मारो। इस वायरल वीडियो के बाद कई फैंस भी रवीना टंडन के सपोर्ट में उतरे थे। अब हाल ही में इस मामले में रवीना टंडन और उनके ड्राइवर को पुलिस की तरफ से भी क्लीन चिट मिल चुकी है।

सीसीटीवी फुटेज ने रवीना टंडन को दिलाई क्लीन चिट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जून जिस दिन रवीना टंडन की गाड़ी से टक्कर लगने की घटना की खबर सामने आई थी, उस दिन का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है, जिससे ये साबित हो गया है कि एक्ट्रेस की कार से कोई भी हर्ट नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने भी ये कन्फर्म किया है कि रवीना के ड्राइवर रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे, बल्कि वह एक्ट्रेस के बंगले के बाहर गाड़ी पार्क कर रहे थे, तो तीन महिलाएं और एक आदमी (जिन्होंने गाड़ी से टक्कर लगने का दावा किया था) वो उनसे लड़ने के लिए आ गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के रवीना के नशे में होने और उन्हें धमकियां देने के आरोप को भी गलत बताया है और खुद ये जानकारी शेयर की है कि दोनों में से कोई भी नशे में नहीं था।

वहां पर मौजूद शख्स ने भी बताया आंखों देखा हाल

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि उस वक्त जो घटना के समय मौजूद था, उसने भी ये दावा किया है कि रवीना टंडन ने ड्रिंक नहीं की थी। आपको बता दें कि इस मामले में दोनों ही पार्टीज की तरफ से पुलिस में बयान दर्ज करवाया है, लेकिन ऑफिशियल शिकायत दर्ज नहीं करवाई गयी है। आपको बता दें कि जब घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, तो यूजर्स ने भी वीडियो देखकर कहा था कि रवीना की इसमें कोई गलती नहीं है, एक्ट्रेस नहीं, बल्कि सामने खड़े लोग उन्हें परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

NEWS SOURCE : jagran

#Manoranjan_News #Bollywood_News #Actor_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 Raveena Tandon got a clean chit from the police The whole truth of that night's incident came out from CCTV footage
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.