
फरीदाबाद: सेक्टर-23 में गुरुवार शाम स्थानीय लोगों ने पंजाब रोलिंग चौक को जाम कर दिया। इससे कामकाजी लोगों को काफी परेशानी हुई। वह एक घंट से अधिक समय से जाम में फंसे रहे। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उनके घरों में 20 दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। पंजाबी रोलिंग चौक पर जाम रहे दिनेश, कार्तिक, मोहन, सुधीर आदि ने बताया कि सेक्टर में पानी की समस्या काफी पुरानी है। प्रत्येक वर्ष पेयजल के लिए हाहाकार होता है। इस वर्ष भी गर्मी की शुरूआत के साथ ही लोगों के सड़कों पर उतरने का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के काफी प्रयत्न के बाद भी शहर को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। संजय कॉलोनी की स्थिति बेहद खराब है।
पिछले करीब 6 महीने से पेयजल संकट से परेशाव हैं। पहले सप्ताह में दो या तीन दिन सप्लाई हो रही थी लेकिन पिछले 20 दिनों से सप्लाई बिल्कुल बंद है। ऐसे में लोग महंगे टैंकरों के सहारे गुजर बसर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग आसपास के हिस्सों से पानी होकर लेकर आने के लिए मजबूर है। दो हजार से अधिक शिकायत देने पर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि निगम के अधिकारी उनकी बातें नहीं सुनते हैं। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। घर में पानी नहीं होने से सबसे अधिक दिक्कत महिला, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। कामकाजी भी इससे काफी परेशान हैं। वह खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम आमजनों से विभिन्न प्रकार का कर वसूल करती है। लेकिन आमजनों को समुचित सुविधा नहीं दे रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
