Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टीम में नए चेहरों को मिलेगी जगह!, Haryana Assembly Election 2024 की तैयारी में जुटी नायब-मनोहर की जोड़ी

टीम में नए चेहरों को मिलेगी जगह!, Haryana Assembly Election 2024 की तैयारी में जुटी नायब-मनोहर की जोड़ी

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) की तैयारी में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री ने वंचित, पिछड़े व सरपंचों के कल्याण के फैसले लेते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल समेत पांच सांसदों के साथ नई दिल्ली में एनडीए की बैठक में भागीदारी की। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने एनडीए की बैठक में शामिल होने से पहले और बाद में दोनों समय नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मुलाकात की।

सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। मुख्यमंत्री नायब सैनी को एनडीए की बैठक में सबसे आगे की पंक्ति में जगह मिली। उनकी बगल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बैठे थे। पीछे वाली सीट पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए थी, जिस पर मनोहर लाल नजर आ रहे थे। मनोहर लाल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान बैठे दिखाई दिए। गुरुग्राम के नवनिर्वाचित सांसद राव इंद्रजीत, फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और नेशनल सेक्रेटरी ओमप्रकाश धनखड़ भी एनडीए की बैठक में शामिल हुए।

बुजुर्गों को दिया मुफ्त बस यात्रा का तोहफा

करनाल में बुजुर्ग लोगों के लिए मुफ्त बस यात्रा के स्मार्ट कार्ड का वितरण करने के बाद नायब सैनी शुक्रवार रात को ही चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। अब चंडीगढ़ में उनकी अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकों का दौर शुरू होने के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन तेज होने वाला है। बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तथा इस कार्यकाल में तेज गति से सरकार कार्य करेगी। बड़े जनादेश के साथ मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं और एनडीए की सरकार बन रही है। उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार इतिहास में पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। इस देश की जनता ने मोदी व एनडीए पर विश्वास जताया है।

करनाल से नायब सैनी और सुमन सैनी ने दिलाई भाजपा को बढ़त

मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्दी ही अपनी टीम में नये चेहरों को शामिल कर सकते हैं। कुछ प्रशासनिक सचिवों व प्रधान सचिवों के साथ कई डीसी व एसपी के तबादले सरकार के द्वारा संभव हैं। भाजपा के रणनीतिकारों की समर्पित कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें घरों से बाहर निकालकर फील्ड में सक्रिय करने, संगठन में महत्वपूर्ण पद दिलाने तथा सरकार में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान कराने की योजना है।

प्रदेश में पूरा लोकसभा चुनाव मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी की जोड़ी ने पूरी जिंदादिली से लड़ा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने भी जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार किया है। करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी न केवल अपना स्वयं का चुनाव करीब 42 हजार से अधिक मतों से जीते, बल्कि करनाल के सांसद के रूप में मनोहर लाल को करनाल विधानसभा सीट से करीब 35 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली है। करनाल में मनोहर लाल का स्वयं का प्रभाव है। इस बार नायब सैनी ने नारायणगढ़ से चुनाव नहीं लड़ा। इसलिए पार्टी की ओर से उनके करनाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को मिली बढ़त की गणना की जा रही है।

NEWS SOURCE : jagran

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party faridabadnews faridabadnews24 New faces will get a place in the team! Nayab-Manohar duo busy preparing for Haryana Assembly Election 2024
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.