Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 17 साल बाद भी याद है एक-एक स्टेप, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो, ‘ये इश्क हाये’ पर फिर थिरके करीना कपूर के पैर

17 साल बाद भी याद है एक-एक स्टेप, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो, ‘ये इश्क हाये’ पर फिर थिरके करीना कपूर के पैर

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

करीना कपूर ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। ‘कभी खुशी कभी गम’ की ‘पूजा’ से लेकर ‘जब वी मेट’ की ‘गीत’ तक, करीना ने कई बेहतरीन रोल निभाए हैं। जब वी मेट में निभाया करीना का रोल गीत तो ऐसा हिट हुआ कि आज तक ये कल्ट क्लासिक और गीत लोगों के दिलों से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 17 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये खूब पसंद की जाती है। वहीं ये फिल्म करीना के दिल के भी काफी करीब है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में थे। हाल ही में करीना अबू धाबी में एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां वह पिंक कल की साड़ी में दिखाई दीं।

अबू धाबी में छाईं करीना

अबू धाबी में आयोजित इस इवेंट से करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें करीना जब वी मेट के हिट सॉन्ग ‘ये इश्क हाये’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो से जाहिर होता है कि फिल्म को रिलीज हुए भले ही 17 साल हो गए हों, लेकिन अब भी करीना को ये इश्क हाये का एक-एक स्टेप याद है। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे करीना के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। करीना के डांस के साथ ही उनके लुक की भी खूब चर्चा हो रही है।

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

करीना के इस वीडियो पर यूजर्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘बेबो ऑलवेज रॉक। आप मेरी फेवरेट हैं।’ एक अन्य ने ढेर सारे रेड हार्ट इमोजी के जरिए करीना को लेकर अपना प्यार जाहिर किया। बता दें, जब वी मेट 2007 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनका गीत का किरदार खूब फेमस हुआ था। फिल्म में करीना के साथ शाहिद कपूर भी लीड रोल में थे। इसी फिल्म के दौरान दोनों के ब्रेकअप की भी खबर आई थी।

15 करोड़ में बनी थी जब वी मेट

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म का बजट केवल 15 करोड़ था, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ तक कलेक्शन किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान आखिरी बार ‘क्रू’ में नजर आई थीं। फिल्म में करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन भी लीड रोल में थीं। वहीं अब करीना ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी, फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार भी होंगे।

NEWS SOURCE : indiatv

#Manoranjan_News #Bollywood_News #Actor_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Even after 17 years every step is remembered faridabadnews faridabadnews24 Kareena Kapoor's feet danced again on 'Yeh Ishq Hai' the video is being watched again and again
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.