Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आदत नहीं, कुछ और है कारण!, नींद में शॉपिंग करती है महिला, सोते-सोते खर्च कर दिए 3 लाख रुपये

आदत नहीं, कुछ और है कारण!, नींद में शॉपिंग करती है महिला, सोते-सोते खर्च कर दिए 3 लाख रुपये

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

युवतियां हों या फिर महिलाएं, शॉपिंग करना हर स्त्री को पसंद होता है. दिन का कोई भी वक्त हो, जैसा भी मौसम हो, आपको औरतें शॉपिंग करती हुई नजर आ जाएंगी. इसका सबूत चाहिए तो दिल्ली के जनपथ या सरोजनी नगर मार्केट चले जाइए. पर क्या आपने किसी औरत को नींद में शॉपिंग करते देखा है? आप कहेंगे कि ये तो अतिशयोक्तिपूर्ण बात हो गई, यानी हम बढ़ा-चढ़ाकर बोल रहे हैं, औरतें इतनी भी शॉपिंग नहीं करतीं! पर इंग्लैंड की एक महिला ऐसा ही करती है. वो नींद में शॉपिंग (Woman do shopping in sleep) करती है और इस चक्कर में सोते-सोते उसने 3 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए हैं. ये उसकी आदत नहीं है, बल्कि ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड (England woman shops in sleep) की रहने वाली 42 साल की केली नाइप्स (Kelly Knipes) को एक अजीब बीमारी है. उन्हें एक दुर्लभ स्लीप डिसऑर्डर है, जिसके चलते वो नींद में शॉपिंग करती हैं. सोते-सोते वो रात में ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर अपने कार्ट में सामान जोड़ लेती हैं और उसके बाद नींद में ही सामान को ऑर्डर कर देती हैं. इस चक्कर में वो अब तक 3 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर चुकी हैं.

नींद में ऑर्डर कर लेती है सामान
साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस से बात करते हुए केली ने कहा कि उन्हें ये सोचकर बहुत चिंता होती है कि वो रात में क्या करेंगी, किस चीज पर पैसे खर्च कर देंगी. साल 2018 में जांच के बाद पता चला कि उन्हें पैरासोमनिया है. ये एक प्रकार की कंडीशन है, जिसमें नींद के वक्त इंसान असामान्य और अवांछनीय व्यवहार करने लगता है. येल मेडिसिन के अनुसार पैरासोमनिया से ग्रसित व्यक्ति नींद में चल सकता है, बात कर सकता है, खाना खा सकता है या अन्य कोई विचित्र काम कर सकता है पर उसे इन चीजों की सुध नहीं होती, क्योंकि दिमाग आधा ही जगा होता है.

मंगवा लिए अजीबोगरीब सामान
पिछले कुछ सालों में केली ने कई बार तुरंत डिलीवर करने वाले वेबसाइट्स से सामान ऑर्डर किए हैं और जब सामान घर आ जाता था, तब उनकी नींद खुलती थी. इन सामानों में एक प्लास्टिक का फुल साइज बास्केटबॉल कोर्ट था जिसमें नेट, पोल आदि मौजूद था. इसके अलावा पेंट, बुक, नमक, बच्चों के प्ले हाउस, कई फ्रिज, टेबल, टॉफियां आदि वो मंगवा चुकी हैं. गैर जरूरी चीजों की वजह से उनके ऊपर उधार भी हो जा रहा है. उनके फोन में उनकी क्रेडिट कार्ड डीटेल्स पहले से सेव थीं, इस वजह से नींद में उन्हें वो डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती थी. एक बार तो नींद में उन्होंने ठगों को फोन अपनी फाइनैंशियल डीटेल तक बता दी थी. जब वो नींद से जागीं, तो उनके अकाउंट से 26 हजार रुपये कट चुके थे. काफी सामान वो लौटा चुकी हैं, पर सारे रिफंडेबल नहीं थे.

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 It is not a habit spent 3 lakh rupees while sleeping the reason is something else! woman does shopping in her sleep
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.