Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नशीली गोलियां खिलाकर की दरिंदगी, पड़ोसन को शॉपिंग करने के बहाने साथ ले गया युवक

नशीली गोलियां खिलाकर की दरिंदगी, पड़ोसन को शॉपिंग करने के बहाने साथ ले गया युवक

faridabadnews24By faridabadnews24June 10, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नई आबादी मोहल्ले में नशीली गोलियां खिलाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित युवती के पड़ोस का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया है।

जानकारी के अनुसार, नई आबादी मोहल्ले का रहने वाला मुस्तकीम पुत्र सज्जाद पड़ोस की ही रहने वाली एक युवती को बाजार से कुछ जरूरी सामान लेकर आने का हवाला देकर शनिवार को अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में जूस में नशीली गोलियां डालकर युवती को पिला दीं, जिससे वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कुछ घंटे बाद जब युवती होश में आई तो उसे इसका पता लगा। पीड़ित युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मगर पीड़ित युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बता दी। इसके बाद उसके परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सज्जाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एचआर हेड से छेड़छाड़ में दो युवकों पर मुकदमा

वहीं, एक अन्य घटना में नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत महिला एचआर हेड के साथ बदसलूकी और छेड़खानी करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह सेक्टर-126 थानाक्षेत्र स्थित एक कंपनी में बतौर एचआर हेड कार्यरत है। बीते दिनों कंपनी में कार्यरत आयरन त्यागी और मोनित गोस्वामी को नौकरी से निकाल दिया गया। उसी दिन जब शिकायतकर्ता रात साढ़े आठ बजे के करीब कंपनी से अपने घर ग्रेटर नोएडा जा रही थीं, तभी कोटक महिंद्रा बैंक तिराहे पर आयरन और मोनित ने बदसलूकी और छेड़खानी की। आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी वहां से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

NEWS SOURCE : livehindustan

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 after feeding her intoxicating pills and committing brutality faridabadnews faridabadnews24 The young man took the neighbor along on the pretext of shopping
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.