
अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) शादी की तीन साल बाद पेरेंट्स बने हैं। इस कपल के घर 3 जून का नन्हीं परी ने दस्तक दी है, जिसके चलते धवन और दलाल परिवार में इन दिनों बेहद खुशी है। शुक्रवार को अभिनेता अपनी बेटी और पत्नी को अस्पताल से घर लेकर गए थे। इस दौरान नताशा और उनकी बेटी की एक पैपराजी के कैमरों कैद हुई थी, हालांकि, बेबी धवन का चेहरा सामने नहीं आया। वहीं अब इस कपल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है वरुण पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट होने वाले हैं।
सी-फेसिंग अपार्टमेंट में होंगे शिफ्ट
एचटी सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने मुंबई के जुहू इकाले में किराए पर घर लिया है। जो अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता पिछले कुछ दिनों से घर की तलाश में थे, जो अब पूरी हो गई है। वह जल्द नताशा दलाल और बेटी के साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं।

अक्षय कुमार के बनेंगे पड़ोसी
बता दें, इसी बिल्डिंग में वरुण के पड़ोसी अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला होंगे। इन दिनों अभिनेता जूहू में खुद के अपार्टमेंट में रहते हैं, जो साल 2017 में खरीदा गया था।
एक्टर की आने वाली फिल्म
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार ‘बवाल’ में देखा गया था। अब जल्द अभिनेता सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इसके अलावा बेबी जॉन, भेड़िया 2, नो एंट्री 2 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे।
NEWS SOURCE : jagran
