Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » BJP President: पार्टी से सामने आई ये बड़ी खबर, जे पी नड्डा के बाद कौन होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष?

BJP President: पार्टी से सामने आई ये बड़ी खबर, जे पी नड्डा के बाद कौन होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष?

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

BJP President election 2024: लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन के बाद अब बीजेपी संगठन में फेरबदल की तैयारी हो रही है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी को जल्दी ही नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है. भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा? जेपी नड्डा (JP Nadda) के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद ये वो सवाल है जो देश की सियासी गलियों में तेजी से उठा. इस यक्ष प्रश्न का अधिकारिक और सही जवाब अब तक नहीं मिल सका है. गौरतलब है कि मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) का गठन होते ही कई नामों की चर्चा और अटकलें चल रही थीं. इस रेस में विनोद तावड़े, के लक्ष्मण, सुनील बंसल और ओम माथुर का नाम बताया गया.

बीजेपी में बदलाव का दौर

2019 के प्रदर्शन को दोहरा पाने में नाकाम रही बीजेपी में लगातार बदलावों का दौर जारी है. यूपी (UP) के बाद पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन में बदलाव कर सकती है.

दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 में होगा चुनाव?

बीजेपी सूत्रों से आ रही खबरों के मुताबिक भगवा पार्टी जल्द ही एक नया कार्यकारी अध्यक्ष चुन सकती है. पीएम नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से वापसी  के बाद संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है. नए अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर-जनवरी में होना तय माना जा रहा है.

तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह मोदी 2.0 में गृह मंत्री बन गए थे. तब संसदीय बोर्ड ने 17 जून 2019 को नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था और राजनाथ सिंह ने बोर्ड के फैसले की जानकारी दी थी. नड्डा ने 20 जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर काम संभाला था और उनका कार्यकाल इस साल जनवरी में पूरा हो गया था. लेकिन आम चुनावों के मद्देनजर नड्डा को इस साल जून अंत तक विस्तार दिया गया था.

तेजस्वी का बड़ा बयान

इस बीच तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, ‘राजनीति में परिवारवाद के सबसे बड़े संरक्षणकर्ता, पालनकर्ता और पोषणकर्ता ही परिवारवाद पर लंबा-चौड़ा प्रवचन देते है. कथित विरासत वाली परिवारवादी पार्टी की बदौलत ही आज उनकी सरकार और सियासत सांस ले पा रही है. उनके कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है.’

NEWS SOURCE : zeenews

BJP President: This big news has come out from the party faridabadnews faridabadnews24 who will be the new president of BJP after JP Nadda?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.