Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुकून की नींद के लिए करें ये 5 योगासन, नींद के इंतजार में आप भी रातभर बदलते हैं करवट तो

सुकून की नींद के लिए करें ये 5 योगासन, नींद के इंतजार में आप भी रातभर बदलते हैं करवट तो

faridabadnews24By faridabadnews24June 14, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Yoga for Good Sleep: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ सुकून भरी नींद लेना भी जरूरी है। लेकिन हमारी लाइफस्टाइल कुछ ऐसी हो गई है कि हमारी रात की नींदें उड़ गई हैं। कई लोग तो नींद के इंतजार में रातभर बस करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन निर्दयी नींद उनका दरवाजा नहीं खटखटकाती। इस समस्या को इनसोम्निया कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती। इसके कारण स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नींद पूरी न होने के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। लेकिन अगर आपके साथ भी नींद न आने की समस्या हो रही है, तो आप योग की मदद ले सकते हैं। कुछ ऐसे योगासन हैं, जो सुकून की नींद लेने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें अच्छी नींद के लिए योगासन (Yoga for Sleep)।

विपरिता करणी (Legs Up the Wall Pose)

इस योगासन को करने के लिए आपको अपने घर की किसी भी दीवार के पास लेट जाना है और उसी दीवार के सहारे अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। इस आसन में कुछ मिनटों के लिए रहें और फिर सीधे हो जाएं। इस आसन को करते समय अपनी बॉडी को रिलैक्स करना न भूलें। इसके अलावा, इस आसन से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और थकान दूर होती है।

शवासन (Corpse Pose)

शवासन यानी शव की तरह लेट जाना। किसी समतल जगह पर सीधे लेट जाएं और अपनी बॉडी को बिल्कुल ढीला छोड़ दें और बिल्कुल रिलैक्स हो जाएं। इस दौरान लंबी और गहरी सांसे लें। इससे आपके हार्ट का तनाव कम होता है और थकान भी मिटती है।

(Picture Courtesy: Freepik)

सुप्त बद्ध कोणासन (Reclined Butterfly Pose)

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपने पैरों को मोड़ें। कोशिश करें कि आपकी एड़ियां आपकी टेल बोन के पास हो। अब अपने हाथों के सहारे धीरे-धीरे अपने आगे के शरीर को उठाएं। इस दौरान पेट को जमीन से न उठाएं। इससे आपकी स्पाइन फ्लेक्सिबल होगी, पीठ का दर्द ठीक होता है और हिप्स का तनाव भी कम होता है।

वज्रासन (Thunderbolt Pose)

वज्रासन खाना पचाने में काफी मददगार होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। रात को खाने के बाद किसी समतल जगह पर अपने पैरों को पीछे की ओर मोड़कर बैठें और अपने हाथों को अपनी जांघों पर रखें। इस दौरान आपके लंबी सांसे लेनी हैं और अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखना है। इससे बेहतर पाचन के साथ-साथ दिमाग भी शांत होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं।

बालासन (Child’s Pose)

इस आसन को करने के लिए अपने घुटनों के बल बैठ जाएं और अपनी एडियों को एक-दूसरे से चिपका लें। इसके बाद गहरी सांस भरते हुए अपने दोनों हाथ उठाएं और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और माथे को जमीन से लगाएं और अपने हाथों को आगे की ओर फैलाकर रखें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

NEWS SOURCE : jagran

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Do these 5 yogasanas for a peaceful sleep faridabadnews faridabadnews24 if you also keep changing sides throughout the night waiting for sleep
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.