
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन टीवी की तरह ही सफल रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की सफलता के बाद अब इंतजार तीसरे सीजन का है। कुछ समय पहले ही बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का एलान किया गया था।अभी तक बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कई नाम जरूर चर्चा में बने हुए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी शो में बॉलीवुड, टीवी, म्यूजिक, यूट्यूब और सोशल मीडिया से जुड़ी कई हस्तियां बिग बॉस के घर में लॉक होंगे। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ जाएगा।
बिग बॉस में गदर मचाएंगी ये एक्ट्रेस
जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Contestant List) के शुरू होने की तारीख नजदीक आ रही है, कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह तेज होता जा रहा है। मीका सिंह, सोनम खान और साई केतन राव के बाद अब लिस्ट में एक और कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। कहा जा रहा है कि विवादित शो में डेली सोप कुंडली भाग्य की अभिनेत्री अंजुम फकीह (Anjum Fakih In Bigg Boss) भी नजर आने वाली हैं।
अंजुम फकीह पिछले साल स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आई थीं। ‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अंजुम को लेकर खबर है कि वह अब बिग बॉस ओटीटी 3 में आ रही हैं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने इसे कन्फर्म नहीं किया है।
बिग बॉस ओटीटी 3 से सलमान खान का पत्ता साफ
बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन सलमान खान (Salman Khan) होस्ट नहीं करेंगे। इस बार होस्ट की कुर्सी पर सलमान की जगह अनिल कपूर (Anil Kapoor) बैठेंगे और कंटेस्टेंट्स को रास्ता दिखाएंगे। बीते दिनों आये प्रोमो को देख बताया गया था कि इस बार नये सीजन की तरह नया गेम और माहौल भी होगा, जो खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकता है। अब देखना होगा कि अनिल कपूर इस शो को कैसे आगे बढ़ाते हैं।
NEWS SOURCE : jagran
