Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें- Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित की खास बातें, नौकरी छोड़ दिल्ली में लगाई वड़ा पाव की रेहड़ी

जानें- Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित की खास बातें, नौकरी छोड़ दिल्ली में लगाई वड़ा पाव की रेहड़ी

faridabadnews24By faridabadnews24June 19, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bigg Boss OTT 3 First Contestant: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीसरे सीजन के साथ कुछ ही दिनों में हाजिर होने वाला है। इस बार के सीजन में काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। होस्ट से लेकर कंटेस्टेंट्स तक, इस बार बिग बॉस शो में कई ऐसे चेहरे देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में अब तक लोगों ने सिर्फ न्यूज में सुना था।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के पहले कंटेस्टेंट की झलक आई सामने

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बार के सीजन को सलमान खान (Salman Khan) नहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट करेंगे। मंगलवार को मुंबई में शो की लॉन्चिंग रखी गई, जिसके बाद मेकर्स ने पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट की झलक दिखाई। उन्होंने कंटेस्टेंट का नाम तो नहीं बताया, लेकिन शेयर की गई इमेज से ये साफ है कि किसकी बात हो रही है।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में इस बार कौन से चेहरे देखने को मिलेंगे, इसे लेकर अटकलें जारी हैं। मेकर्स ने पहले कंटेस्टेंट की झलक दिखा दी है। एक-एक कर बाकी के भी नाम सामने आएंगे। बहरहाल, जिनका नाम बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया है, वह और कोई नहीं, बल्कि दिल्ली की मशहूर ‘वड़ा पाव गर्ल’ (Vada Pao Girl) यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) हैं।

जियो सिनेमा के पेज पर चंद्रिका की वड़ा पाव बेचते हुए तस्वीर शेयर की गई है। इसी के साथ इनका एक प्रोमो भी सामने आया है। चंद्रिका गेरा दीक्षित का नाम सुनते ही यूजर्स ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं। इस बीच जानेंगे कि ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित की प्रोफाइल इस निक नेम के अलावा भी और क्या है और ये कैसे फेमस हुईं।

कौन हैं चंद्रिका गेरा दीक्षित?

चंद्रिका गेरा दीक्षित अब सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। ये कमाल हुआ उनके एक वीडियो से, जिसके वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उन्होंने दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में फूड कोर्ट का बिजनेस शुरू किया है। इसके पहले चंद्रिका हल्दीराम कंपनी में काम करती थीं। उनके पति यश गेरा रैपिडो कंपनी में काम करते थे।

नौकरी छोड़ लगाया वड़ा पाव का ठेला

अपने पति की नौकरी की अनियमित टाइमिंग और कम सैलरी के चलते चंद्रिका ने हल्दीराम कंपनी में नौकरी छोड़ दी। इसकी एक वजह ये भी रही कि चंद्रिका के बेटे को डेंगू बुखार हो गया था, जिस कारण उन्होंनें नौकरी छोड़ने का फैसला किया ताकी बेटे का ख्याल रख सकें। इस मुश्किल समय में उन्हें बेटे को भी देखना था और घर भी चलाना था। ऐसे में चंद्रिका ने खाना बनाने के अपने जुनून को बिजनेस में बदला और आउटर दिल्ली इलाके के मंगोलपुरी में कुछ महीनों तक वड़ा पाव की रेहड़ी लगा दी।

इस वीडियो के बाद बनीं ‘वड़ा पाव गर्ल’

चंद्रिका का साधारण सा दिखने वाला ठेला लोगों के बीच तब पॉपुलर हुआ, जब एक फूड व्लॉगर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में चंद्रिका के टेस्टी वड़ा पाव बनाने की कला को दिखाया गया, जिसने खाने के शौकीन लोगों का ध्यान खींचा। उनका वीडियो एकाएक वायरल हुआ, जिसके बाद उनके ठेले पर लोगों की भीड़ बढ़ गई।

पॉपुलैरिटी के साथ ही चंद्रिका के सामने चुनौतियों ने भी दस्तक दी। उनका दिल्ली नगर निगम अधिकारी (MCD) के साथ झगड़े का वीडियो सामने आया। चंद्रिका ने उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि 35 हजार की फीस का भुगतान करने के बावजूद और भी पैसे मांगे जा रहे हैं। ये वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों का ध्यान स्ट्रीट वेंडर्स की परेशानी पर भी गया।

‘डॉली चायवाला’ के साथ किया कोलैब

चंद्रिका की लाइफ में मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। उन्हें कॉम्पटीशन देने के लिए अन्य लोगों ने भी वड़ा पाव का बिजनेस शुरू किया। इतनी मुश्किलों के बाद भी चंद्रिका ने हार नहीं मानी। चुनौतियों और बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच उन्होंने ‘डॉली चायवाला’ के साथ कोलैब किया। इसके अलावा ‘बिग बॉस’ शो के सनी आर्या और पुनीत सुपरस्टार के साथ भी कोलैब किया। इन हस्तियों ने चंद्रिका को वेंडर्स के लिए रोल मॉडल बताकर उनकी तारीफ की।

‘वड़ा पाव’ से लग्जरी कार तक का सफर

चंद्रिका ने अपनी पॉपुलैरिटी का अच्छे से फायदा उठाया। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से चमचमाती फोर्ड मस्टैंग कार खरीदी, जिसकी कीमत 70 लाख से ज्यादा है।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Know the special things about Bigg Boss OTT 3 contestant Chandrika Dixit she left her job and started a Vada Pav stall in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.