
तेलंगाना के भूपलपल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि कलेश्वरम पुलिस स्टेशन के एक सब-इंस्पेक्टर को एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही परिसर में रहते हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल के शिकायत के आधार पर सब-इंस्पेक्टर भवानी सेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भूपलपल्ली के पुलिस उपाधीक्षक संपत राव ने बताया कि कलेश्वरम के उपनिरीक्षक पीवीएस भवानी सेन, जिनकी उम्र 46 वर्ष है। उसके खिलाफ FIR दर्ज किया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।
एक ही परिसर में रहते हैं दोनों
उन्होंने आगे बताया कि 42 वर्ष पीड़िता एक महिला कॉन्स्टेबल है। आरोपी और पीड़िता एक ही पुलिस स्टेशन में काम करते है और एक ही परिसर में रहते हैं। अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ग्राउंड फ्लोर पर रहती है, जबकि, आरोपी दूसरी मंजिल पर रहता है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आज सुबह करीब 5:30 बजे शिकायत की, जिसके बाद उसको मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
