
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल पहले रेस्टोरेंट खोला था, जिसका नाम उन्होंने सोना रखा था. अब तीन साल बाद न्यूयॉर्क स्थित ये रेस्टोरेंट बंद होने जा रहा है. इस बारे में टीम ने एक ऑफिशियल बयान भी साझा किया है. जहां बताया गया है कि 30 जून को आखिरी बार यहां खाना परोसा जाएगा. चलिए बताते हैं आखिर क्यों अच्छा भला रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला लिया है.
सोना रेस्टोरेंट की खासियत ये रही है कि यहां मॉर्डन टच के साथ इंडियन कुजीन परोसी जाती हैं. इन तीन सालों में कई बॉलीवुड हस्तियों ने प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ उठाया है.खुद एक्ट्रेस ने ही इस बिजनेस को शुरू करते हुए पूजा की थी जहां उनके पति निक जोनस शामिल हुए थे.
