
Antisemitism In France: फ्रांस में यहूदियों के प्रति नफरत अब अपराध की वजह बनने लगी है. कौरबेवॉये शहर में 12 साल की मासूम बच्ची के बलात्कार ने देश को झकझोर कर रख दिया. आरोपियों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है. इतनी कम उम्र में उनके दिमाग में किसी धर्म के प्रति इतनी नफरत कैसे भर गई कि वहशी दरिंदे बन गए. पुलिस ने इसे ‘हेट क्राइम’ माना है. मासूम की गलती बस इतनी थी कि वह यहूदी परिवार में पैदा हुई थी
घटना पिछले शनिवार की है. पीड़ित बच्ची एक पार्क में बैठी थी, तभी तीन लड़के उसके पास आए. उनमें से दो की उम्र 13 साल और एक की उम्र 12 साल थी. पीड़िता उनमें से एक को पहले से जानती थी. उसने पुलिस को बताया कि लड़के उसे घसीटते हुए एक सुनसान जगह ले गए. यहूदियों को खूब गालियां दीं और फिर बच्ची का बलात्कार किया.
