नकी इस खूबसूरत और यंग दिखने के पीछे का राज है योगा। आज योग दिवस 2024 के खास मौके पर चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी एक्ट्रेसेज योगा करती हैं। अगर उनसे ये आसान से आसन आप सीख लेंगे तो ये आपके लिए भी फायदेमंद रहेगा।
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम मलाइका अरोड़ा का है, जो जिम से नहीं, बल्कि योग से खुद को फिट रखती हैं। हर कोई उनकी फिटनेस का राज जानना चाहता है। मलाइका अरोड़ा खुद को योगा से फिट रखती हैं।
रखती हैं।
अपने शुरूआती दिन से अब तक शायद ही उनका कोई दिन ऐसा होगा जब वह योगा नहीं करती होंगी। कुछ सालों पहले मलाइका अरोड़ा ने खुद का योग सेंटर भी स्टार्ट किया है, जहां वो कई सितारों को भी योग प्रैक्टिस करवाती हैं। इसके अलावा उनके फैंस फिट रह सके उसके लिए वह कई आसन के वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं।
शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में दूसरा नाम शिल्पा शेट्टी का है, जिनकी अदाकारी के साथ-साथ उनकी फिटनेस भी फैंस को दीवाना बना देती है। शिल्पा शेट्टी ने योग की जर्नी 17 साल पहले शुरू की थी। तब से लेकर वो अब तक हर दिन योगा करती हैं। कैसे उनके फैंस आसान से योगा पोज करके खुद को फिट रख सकते हैं, इसके लिए भी वह अपने इंस्टाग्राम और Youtube चैनल पर वीडियो पोस्ट करती हैं और उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल की प्रेरणा देती हैं।
कंगना रनौत
अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत भी जिम से नहीं, बल्कि खुद को योगा करके फिट रखती हैं। वह ये भी बता चुकी हैं कि उन्हें चक्रासन, नौकासन, पद्मासन और शीर्षासन करना सबसे ज्यादा पसंद है। उनका ये वीडियो निश्चित तौर पर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
सुष्मिता सेन
48 साल की उम्र में भी सुष्मिता सेन काफी फिट हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए डेली योगा करती हैं। अपनी फिटनेस की वीडियो सुष्मिता फैंस के साथ भी शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता की कई वीडियो सामने आ चुकी हैं, जहां वो रोहमन शॉल के साथ योग करती दिखाई दीं। कोरोना समय में उन्होंने अपनी कई वीडियोज भी शेयर की।
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने अपने दोनों बेटों के जन्म के बाद जिस तरह से अपना वजन घटाया, उसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गयी।
करीना भी खुद को फिट रखने के लिए जिम में पसीना नहीं बहाती, बल्कि घर में ही योगा करती हैं। करीना प्रतिदिन योगा करना नहीं भूलती। योग करते हुए करीना ने कई फोटोज भी शेयर की। कभी-कभी तो जेह भी अपनी मम्मी का साथ देते हैं।
NEWS SOURCE : jagran