Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्‍ली से सटे शहर में Traffic Police कर रही वाहन जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद नहीं भरते चालान तो हो जाओ सावधान

दिल्‍ली से सटे शहर में Traffic Police कर रही वाहन जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद नहीं भरते चालान तो हो जाओ सावधान

faridabadnews24By faridabadnews24June 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

क्‍या आपने सोचा है कि पेंडिंग पड़े चालान न भरने पर आपका वाहन भी जब्‍त किया जा सकता है। अगर नहीं तो सावधान हो जाएं। दिल्‍ली से सटे एक बड़े शहर में Traffic Police की ओर से ऐसा किया जा रहा है। किस शहर में पुलिस वाहनों को जब्‍त कर रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

किस शहर में हो रही कार्रवाई

दिल्‍ली एनसीआर के बड़े शहर गुरूग्राम में Traffic Police की ओर से कार्रवाई करते हुए पुलिस वाहनों को जब्‍त कर रही है। पुलिस की ओर से उन वाहनों को जब्‍त किया जा रहा है, जिन पर लंबे समय से चालान पेंडिंग चल रहे हैं।

कितने वाहनों पर हुई कार्रवाई

यातायात पुलिस ने शहर में कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि न भरने वाले ऐसे 19 वाहनों को जब्‍त किया है। खास बात यह है कि पुलिस की ओर से यह कार्रवाई सिर्फ 10 दिनों में की गई है, लेकिन अभी भी यह कार्रवाई जारी है। पुलिस की ओर से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिन्‍होंने एक साल या इससे ज्‍यादा समय पहले जारी किए गए चालान को अभी तक नहीं भरा है। पुलिस आयुक्‍त विकास अरोड़ा के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है।

कितने चालान हुए जारी

जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से अब तक 100 से ज्‍यादा वाहनों के चालान जारी किए गए हैं और जब्‍त किए गए वाहनों को सेक्‍टर-29 और राजीव चौक पर खड़ा किया गया है। जब्‍त किए गए 19 वाहनों में से 13 ऑटो और छह मोटरसाइकिल भी शामिल हैं।

तीन वाहनों पर सबसे ज्‍यादा चालान

पुलिस की ओर से जिन वाहनों के लिए कार्रवाई की गई है, उनके खिलाफ सबसे ज्‍यादा चालान हैं। जानकारी के मुताबिक एक ऑटो पर 289, दूसरे ऑटो पर 269, तीसरे ऑटो पर 195 चालान हैं। इनके साथ ही एक बाइक पर भी 195 चालान जारी हो चुके हैं।

क्‍या है चालान भरने की अवधि

गुरूग्राम पुलिस में ट्रैफिक हेडर्क्‍वाटर में एसीपी सुखबीर सिंह ने बताया कि अगर किसी वाहन पर चालान जारी किया जाता है तो वाहन मालिक को तुरंंत चालान भरना चाहिए। लेकिन पुलिस की ओर से यह सुविधा दी जाती है कि कोई भी व्‍यक्ति अपने वाहन का चालान तीन महीने तक पुलिस के पास जमा करवा सकता है। तीन महीने पूरे होने के बाद पुलिस की ओर से ऐसे चालान वर्चुअल कोर्ट में भेज दिए जाते हैं।

NEWS SOURCE : jagran

be careful if you do not pay the challan after breaking the traffic rules faridabadnews faridabadnews24 Traffic police is seizing vehicles in the city adjacent to Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.