Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » IGI Airport Roof Collapse: प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या PM लेंगे जिम्मेदारी?, ‘यह BJP का चंदा लो और धंधा दो का भ्रष्टाचारी मॉडल…,

IGI Airport Roof Collapse: प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या PM लेंगे जिम्मेदारी?, ‘यह BJP का चंदा लो और धंधा दो का भ्रष्टाचारी मॉडल…,

faridabadnews24By faridabadnews24June 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Airport T1 Roof Collapse: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत मामले में विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं. कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मौत हो गई. तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई.”

‘अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी’

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है. यह भाजपा का “चंदा लो और धंधा दो” का भ्रष्टाचारी मॉडल है, जिससे अब पर्दा उठ चुका है. सवाल यह है कि प्रधान उद्घाटनमंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?

➡️ मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई।

➡️ तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई।

➡️ अयोध्या में निर्माण कार्यों के…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 28, 2024

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उठाया सवाल

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरने के मामले में बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाया. मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, “भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही मोदी सरकार के पिछले 10 साल में घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए जिम्मेदार है.” उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट (T1) की छत ढहना, जबलपुर एयरपोर्ट की छत ढहना, अयोध्या की नई सड़कों की खस्ता हालत, राम मंदिर में पानी टपकना, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड में दरारें, 2023 और 2024 में बिहार में 13 नए पुल गिरने वाले हैं, प्रगति मैदान टनल का बार-बार डूबना, गुजरात में मोरबी पुल ढहने की त्रासदी… ये कुछ कुछ ऐसे उदाहरण हैं जो मोदी जी और भाजपा की ओर से विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलते हैं.

NEWS SOURCE : abplive

'This is BJP's corrupt model of take donation and give business... faridabadnews faridabadnews24 IGI Airport Roof Collapse: Priyanka Gandhi asked- Will PM take responsibility?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.