
एक्ट्रेस हिना खान की फैन फ्लॉइंग काफी अच्छी है। उनकी एक्टिंग और फैशन स्टाइल के लिए लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। जिस भी शो में अदाकारा नजर आई हैं उन्हें उसमें खूब प्यार मिला है। शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके किरदार ‘अक्षरा’ को सभी ने खूब पसंद किया है। एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए इंस्टाग्राम पर भी अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेटेड पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर एक पोस्ट किया, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान हो गया है। अदाकारा ने बताया की वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उनके इस पोस्ट के बाद से एक्ट्रेस के फैंस भी शॉक्ड हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब कोई एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हो। बल्कि इससे पहले कई अदाकारा ब्रेस्ट कैंसर के दर्द को झेल चुकी हैं। यहां जाानिए हिना खान से पहले किन एक्ट्रेसेस को ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है।
ताहिरा कश्यप
साल 2018 में डायरेक्टर ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। उन्होंने जनवरी 2019 में अपना इलाज पूरा किया। इलाज के बाद उन्होंने अपने गंजे होने और शरीर पर चोट के निशानों की तस्वीरें को शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि इसमें शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है। साथ ही वह दूसरी महिलाओं को प्रेरित करती है कि बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखन पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
महीमा चौधरी
2022 में परदेस, धड़कन और लज्जा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने एक इमोशनल वीडियो के जरिए यह खबर फैंस के साथ शेयर की थी। जिसे अनुपम खेर ने पोस्ट किया था। महिमा ने बताया कि रूटीन हेल्थ चेकअप के बाद ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई थी। बीमारी के इलाज के लिए उन्हें कीमोथेरेपी और रूटीन चेकअप से गुजरना पड़ा था। हालांकि, अब वह कैंसर फ्री हैं और अपनी रोजाना की लाइफ में वापिस लौट चुकी हैं।
छवि मित्तल
छवि मित्तल को अप्रैल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण का पता चला था। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई और बाद में उन्होंने खुद को कैंसर फ्री घोषित कर दिया। बीमारी से लड़ने के बाद अब वह सभी महिलाओं को रूटीन चेकअप करवाने और फॉलो-अप के लिए जाने के लिए कहती हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
