Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Women Health: महिलाओं को हर उम्र में रखेंगे स्वस्थ ये 13 सुपरफूड्स, देखें लिस्ट

Women Health: महिलाओं को हर उम्र में रखेंगे स्वस्थ ये 13 सुपरफूड्स, देखें लिस्ट

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2024No Comments4 Mins Read
Women Health: These 13 superfoods will keep women healthy at every age, see the list
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Women Health: महिलाएं अपने घर और ऑफिस के काम और फैमिली का ख्याल रखने में इतनी व्यस्त रहती हैं कि खुद का ख्याल रखना भूल जाती हैं. कभी भी खाती हैं, कुछ भी खा लेती हैं, नींद 7-8 घंटे नहीं लेती हैं. एक्सरसाइज करने के लिए वक्त नहीं निकाल पाती हैं. अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपकी सेहत के लिए ये ठीक नहीं है. आप 30-35 की उम्र में ही कई समस्याओं से ग्रस्त हो सकती हैं. आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्किन और हेयर संबंधित समस्याएं शुरू हो सकती हैं. कम उम्र में ही आपके चेहरे पर बुढ़ापा नजर आ सकता है. ऐसे में आप अपने लिए समय निकालें और 30 मिनट ही सही, एक्सरसाइज करें. बैलेंस डाइट लें. प्रॉपर नींद लें. जब आप स्वस्थ रहेंगी तभी आप अपने परिवार का ध्यान रख सकेंगी.

हेल्दी डाइट है बेहद जरूरी (Diet tips for women)
खुद को हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करें. आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसर (Dr. Dixa Bhavsar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि कुछ सुपरफूड्स ऐसे हैं जो हर महिला के जीवन में गेम चेंजर की तरह साबित हो सकते हैं. फिर चाहे आपकी उम्र कितनी भी क्यों न हो. ये कुछ ऐसे फूड्स हैं जो टीनएज लड़कियों से लेकर मेनोपॉज की उम्र या उससे भी आगे की हर उम्र की महिलाओं के लिए बेहद आवश्यक, फायदेमंद और जरूरी हैं. ये फूड्स आपको एनीमिया, पीसीओएस, थायरॉएड, नींद से संबंधित समस्या, खराब पाचन आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

महिलाओं के लिए 13 हेल्दी फूड्स ( 13 superfoods for women)

1. आंवला- आंवला में मौजूद विटामिन सी बालों और त्वचा की समस्याओं (एंटीऑक्सीडेंट होता है) को रोकता है. शरीर में ऊर्जा के स्तर में सुधार करता है. यह आयरन को अवशोषित करने में भी मदद करता है, जो हार्मोनल संतुलन के लिए जरूरी है. फल, पाउडर, जूस, कैंडी आदि के रूप में आप आंवले का सेवन कर सकती हैं.

2. अनार- हार्ट की समस्याओं से बचे रहने के लिए आप अनार खाएं. साथ ही अनार प्रजनन क्षमता और आंतों के लिए भी बढ़िया फल है. इसके फायदे पाने के लिए आप सप्ताह में एक/दो बार इसका सेवन करें.

3. पपीता- इसमें मौजूद लाइकोपीन सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कम कर सकता है. आप पपीते का सेवन सप्ताह में एक/दो बार जरूर करें.

4. कद्दू के बीज- मैग्नीशियम से भरपूर महिलाओं को होने वाली कॉमन हेल्थ प्रॉबलम्स को दूर रखने के साथ ही मासिक धर्म में ऐंठन और पीएमएस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है.

5. तिल – तिल का सेवन करने से आपके बाल और हड्डियों की सेहत लंबी उम्र तक दुरुस्त बनी रहेगी.

6. सूरजमुखी के बीज- एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन को संतुलित करते हैं. इसे आप पुडिंग, सूप, सलाद, स्मूदी आदि में रोस्ट करके सेवन कर सकती हैं. इन सभी बीजों जैसे कद्दू, तिल, सूरजमुखी के बीजों को प्रतिदिन 1 चम्मच सेवन कर सकती हैं.

7. किशमिश – इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं. साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी नहीं होती है. बेस्ट तरीका है कि आप रात भर 5 किशमिश पानी में भिगोई हुई प्रतिदिन खा सकती हैं.

8. रागी- आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो बेहद पौष्टिक है. रोजाना मुट्ठी भर रागी ( Ragi) का सेवन किया जा सकता है.

9. खजूर – इसके सेवन से आपको पेट भरे होने का अहसास होता है, जिससे आप अत्यधिक खाने से बची रह सकती हैं. इस तरह वजन कंट्रोल में रहेगा. आप रोजाना 2-3 खजूर खा सकती हैं.

10. शतावरी- गर्भावस्था, स्तनपान, रजोनिवृत्ति और यहां तक ​​कि प्रजनन क्षमता के लिए बेहतरीन जड़ी बूटी है शतावरी. महिलाएं शतावरी का सेवन पाउडर, दाने या घी के रूप में कर सकती हैं.

11. अखरोट- इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) होता है, जो एक ओमेगा-3 एसिड है. इसके सेवन से सूजन को कम करने के में मदद मिलती है. आप रोजाना 3-5 रात भर भिगोए हुए अखरोट खा सकती हैं.

12. पिस्ता- इनमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइटो-केमिकल होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करते हैं. इससे आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं होंगी, इंफेक्शन और रोगों से भी बचाव होगा. आप रोजाना मुट्ठी भर पिस्ता खा सकती हैं.

13. घी- शतावरी के बाद महिलाओं के लिए दूसरा सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ है घी. यह उम्र बढ़ने (delays ageing) में देरी करता है. अंडे की क्वालिटी, पाचन, बाल और त्वचा की सेहत में सुधार करता है. आप घी को डाइट में सीमित मात्रा में जरूर शामिल करें.

NEWS SOURCE Credit : news18.com

faridabadnews faridabadnews24 Health health news see the list Women Health: These 13 superfoods will keep women healthy at every age
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.