Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » SIM Rules Under Telecom Act: आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है ज्यादा सिम रखना, कानूनी झमेले और 2 लाख का जुर्माना

SIM Rules Under Telecom Act: आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है ज्यादा सिम रखना, कानूनी झमेले और 2 लाख का जुर्माना

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2024Updated:July 16, 2024No Comments3 Mins Read
Having more SIM cards can be a big problem for you, you may face legal hassles and a fine of Rs 2 lakh
IMAGES SOURCE : GOOGLE

SIM Rules Under Telecom Act: भारत में दूरसंचार अधिनियम 2023 को लागू कर दिया गया है. इसमें सरकार ने लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी और कॉल पर होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए कई सख्त नियम बनाए हैं. नियमों में इस बात को लेकर खास ध्यान रखा गया है कि लोग कितने सिम कार्ड अपने नाम से ले सकेंगे. अगर कोई शख्स इन नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कितने सिम कराए जा सकते हैं इशू

दूरसंचार अधिनियम 2023 के मुताबिक, कोई भी शख्स कितने सिम कार्ड अपने नाम से ले सकता है, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि वो कहां रहता है.  अगर शख्स जम्मू और कश्मीर, असम और भारत के पूर्वोत्तर के लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों (एलएसए) में रहता है तो वो छह सिम ही ले सकता है. संवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से यहां पर सीमा कम रखी गई है. इन इलाकों के अलावा देश के बाकी सब जगहों पर लोग अपने नाम पर नौ सिम कार्ड इशू करवा सकते हैं.

नियमों को तोड़ने पर देना होगा भारी जुर्माना

नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई निर्धारित किए गए सिम से ज्यादा सिम लेता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. जहां पर आरोपी शख्स को दूरसंचार अधिनियम के अंडर 50,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा. इतना ही नहीं अगर आरोपी बार-बार ऐसा कुछ करता है तो उसे 2 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ेगा. इसके साथ ही अगर कोई शख्स धोखाधड़ी, ठगी या गलत तरीकों का इस्तेमाल कर सिम कार्ड हासिल करता है तो उसे जेल की सजा हो सकती है या फिर 3 साल तक की जेल या 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकता हैं.

कहीं आपके नाम से कोई दूसरा तो नहीं कर रहा सिम यूज

कई बार ऐसा होता है कि साइबर जालसाज आपके नाम का सिम यूज कर रहे होते हैं, लेकिन आपको इसका पता ही नहीं होता है. ये जानने के लिए आपको सरकारी  पोर्टल www.sancharsathi.gov.in पर जाना है और वहां पर जरुरी जानकारी भरने के बाद फोन पर OTP आएगा. इस OTP को फिल करने के बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, जहां सभी मोबाइल नंबर दिए होंगे जो आपके आधार कार्ड से लिंक हैं. इससे आपको पता चल जाएगा कि कोई आपके नाम से लिए गए सिम का यूज कर रहा है.

NEWS SOURCE Credit : abplive.com

faridabadnews faridabadnews24 Having more SIM cards can be a big problem for you SIM Rules Under Telecom Act you may face legal hassles and a fine of Rs 2 lakh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.