
Faridabad News: मॉनसून आते ही चारों ओर हरियाली छा जाती है सभी पौधे मुस्करा उठते हैं और एक अलग ही रंगत पौधों पर बिखर जाती है। ऐसे में हम सभी का भी फर्ज बन जाता है कि प्रकृति में और ज्यादा निवेश करे क्यूँकी ये समय प्रकृति के फलने फूलने का समय होता है और इस मौसम में लगाए गए पौधों के पनपने की पूरी गारन्टी होती है पौधे मुरझाते नहीं है। वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस मॉनसून सत्र में भी सेक्टर 23 के द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल से पौधारोपण अभियान की शुरुआत की जा चुकी है इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संस्था की महिलाओं द्वारा सेक्टर 2 बल्लभगढ़ के सरकारी मॉडल संस्कृति प्राईमरी स्कूल में पौधारोपण किया गया। युवा कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज के सहयोग से आज स्कूल में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज के साथ उनकी पूरी टीम भी उपस्थित रही साथ ही स्कूल की प्रिन्सिपल, टीचर और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण अभियान में भाग लिया। वुमन्स पावर संस्था से प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी और कोषाध्यक्ष डॉली कपूर ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
