
फरीदाबाद: देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार-3.0 के प्रथम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो प्रतिमान रखे है, उन्हें गति देने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत के साथ-साथ गरीब कल्याण और मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं का भी पूरा ध्यान रखा है। यह बजट संतुलित, सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी है। प्रेस को जारी बयान में श्री अरोड़ा ने कहा इस बजट से देश के विकास को नए पंख लगेंगे और उन्नति के द्वार खुलेंगे और इससे देश के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब के उत्थान को समर्पित बजट देश के क़तार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने में सहायक होगा और यह बजट प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों के भारत को साकार करने वाला बजट है और इसमें हर वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट में छोटी से छोटी चीजों से लेकर बड़े से बड़े इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट पर टैक्स को घटाकर मोदी सरकार ने भारत की जनता को एक बेहतरीन तोहफा दिया है।
