
संसद में जब बजट पेश हुआ तो महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं हुई। इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने भी बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। अब सरकार ‘लाडली बहन योजना’ के तहत रक्षाबंधन पर सभी बहनों के खाते में एक्सट्रा 250 रुपये डालेगी। 1 अगस्त को सभी के अकाउंट में ये रकम डाल दी जाएगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बहनों को रक्षाबंधन के मौके पर तोहफा देते हुए ये ऐलान किया है। जिसके चलते अब बहनों के अकाउंट में 250 रुपये डाले जाएगे।
ये पैसे ‘लाडली बहन योजना’ के तहत आने वाले पैसे से अलग डाले जाएंगे। सीएम ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि यह बहनों के लिए उनकी सरकार की ओर से तोहफा है। हर बार रक्षा बंधन पर सरकारें महिलाओं के लिए इस तरह के फैसले करती है। हर साल योजना से अलग रक्षाबंधन पर ये पैसे डालें जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मदद करती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के स्वावलम्बन एंव उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर पर सतत सुधार बनाएं रखना है। रक्षाबंधन पर दिया जा रहा तोहफा इस योजना से अलग होगा।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv.com
