
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। शादी और हनीमून एन्जॉय करने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपने काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘काकुडा’ रिलीज हुई थी। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस रैंप पर उतरतीं नजर आईं हैं। एक्ट्रेस ने दिलकश अंदाज में रैंप वॉक किया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दिल्ली में आयोजित हुआ शो
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) यूं तो कई बार रैंप पर अपना जलवा दिखाती नजर आई हैं, लेकिन ये पहले से भी ज्यादा खास रहा। दरअसल, शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी ने फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया न सिर्फ रैंप वॉक किया बल्कि शो-स्टॉपर भी बनीं। इंडिया कॉउचर वीक फैशन शो शनिवार को दिल्ली में आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने डिजाइनर डॉली जे के लिए रैंप वॉक किया।
A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)
फिश-कट गाउन में दिखीं सोनाक्षी
इस खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा अपनी दिलकश अदाओं से रैंप पर आग लगा दी। इस मौके पर अभिनेत्री एकदम बिंदास अंदाज में रैंप पर वॉक करती दिखीं। सोनाक्षी ने एक चमकदार ब्लश गुलाबी गाउन पहना था, जिसके चारों तरफ हाई स्लिट और स्टॉन लगे हुए थे।उन्होंने इसे केप और हील्स के साथ पेयर किया गया था।इस दौरान सोनाक्षी ने द कार्डिगन्स के गाने लवफूल पर थिरकते हुए कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे एक गायक ने रैंप पर प्रस्तुत किया।
NEWS SOURCE Credit : .jagran.com
