Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘मन की बात’ में बोले PM Modi, ‘पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाएं उत्साह’

‘मन की बात’ में बोले PM Modi, ‘पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाएं उत्साह’

faridabadnews24By faridabadnews24July 28, 2024No Comments3 Mins Read
PM Modi said in 'Mann Ki Baat', 'Paris Olympics is a highlight in the whole world, increase the enthusiasm of Indian players'
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो शो ‘मन की बात’ के 112वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है।  ओलंपिक, हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है। आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाइए।

चराईदेउ मैदाम UNESCO में होने जा रहा शामिल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “असम के चराईदेउ मैदाम को UNESCO विश्व विरासत स्थल में शामिल किया जा रहा है। इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन पूर्वोत्तर की पहली साइट होगी…. चराईदेउ का मतलब है पहाड़ियों पर चमकता शहर, यानी पहाड़ी पर एक चमकता शहर। ये अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी। अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और उनकी कीमती चीजों को पारंपरिक रूप से मैदाम में रखते थे । मैदाम, टीले नुमा एक ढांचा होता है जो ऊपर मिट्टी से ढका होता है और नीचे एक या उससे ज़्यादा कमरे होते हैं। ये मैदाम, अहोम साम्राज्य के दिवंगत राजाओं और गणमान्य लोगों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का ये तरीका बहुत यूनिक है। इस जगह पर सामुदायिक पूजा भी होती थी।”

हथकरघा उद्योग ने महिलाओं के जीवन में समृद्धि के रंग भर दिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हरियाणा के रोहतक ज़िले की ढ़ाई-सौ से ज़्यादा महिलाओं के जीवन में समृद्धि के रंग भर दिए हैं। हथकरघा उद्योग से जुड़ी ये महिलाएं पहले छोटी-छोटी दुकानें और छोटे-मोटे काम कर गुज़ारा करती थी। लेकिन हर किसी में आगे बढ़ने की इच्छा तो होती ही होती है। इसलिए इन्होंने ‘उन्नति स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ने का फैसला किया, और इस समूह से जुड़कर उन्होंने ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगाई में प्रशिक्षण हासिल की। कपड़ों पर रंगों का जादू बिखेरने वाली ये महिलाएं आज लाखों रुपए कमा रही हैं। इनके बनाए बेड कवर, साड़ियां और दुपट्टों की बाज़ार में मांग है।”

प्रोजेक्ट परी का किया जिक्र 
‘मन की बात’ के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कोई भी देश अपनी संस्कृति पर गर्व करके ही तरक्की कर सकता है। भारत में भी ऐसे कई प्रयास हो रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास है प्रोजेक्ट परी। आपने सड़कों के किनारे और अंडरपास में दीवारों पर बहुत खूबसूरत पेंटिंग्स देखी होंगी। ये पेंटिंग्स और कलाकृतियां परी से जुड़े इन कलाकारों ने ही बनाई हैं।”

सरकार ने मानस नाम से एक विशेष केंद्र खोला
‘मन की बात’ के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सरकार ने मानस नाम से एक विशेष केंद्र खोला है, जो नशे के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा कदम है। हाल ही में मानस के लिए हेल्पलाइन और पोर्टल लॉन्च किया गया है। सरकार ने एक टोल-फ्री नंबर 1933 भी जारी किया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल करके पुनर्वास से जुड़ी जरूरी सलाह या जानकारी प्राप्त कर सकता है।”

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari.in

'Paris Olympics is a highlight in the whole world faridabadnews faridabadnews24 increase the enthusiasm of Indian players' PM Modi said in 'Mann Ki Baat'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.