
आप सभी ने बस में और ट्रेन में सफर तो किया ही होगा। अपने सफर के दौरान आपने देखा होगा कि बस और ट्रेन में सामान बेचने के लिए कुछ लोग चढ़ते हैं। इन्हीं लोगों में से कुछ लोग इस तरीके से सामान बेचते हैं कि उनका तरीका आप जिंदगी भर नहीं भूल पाते हैं। अब तक तो आपके दिमाग ऐसे कई लोगों का ख्याल आ गया होगा जो अनोखे अंदाज में सामान बेचते हुए आपके सामने आए होंगे। और अगर अब तक ऐसा कोई इंसान आपने नहीं देखा है तो फिर अभी वायरल हो रहे वीडियो को देख लीजिए। इसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप हैरान भी होंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपने हाथो में चना, मूंगफली आदी से भरी थाली लेकर खड़ी है। वीडियो में वह कहती है, ‘दोस्तों अगर आप फाड़ना चाहते हैं, तरक्की का झंडा गाड़ना चाहते हैं और अगर अपने रूतबे का रौब झाड़ना चाहते हैं तो खाइए छत्तीसगढ़ी चना, जो जोश भर दे नस-नस में, मैं चना बेचती हूं बस-बस में। तो खाओ ना यार चना, कौन किया है मना।’ वीडियो में महिला इन बातों को इस अंदाज में बोलती है जैसे वो किसी को डांट रही है और यही कारण है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @coolfunnytshirt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘चैन से सोना है तो छत्तीसगढ़ी चना खा लो भाई।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये चना बेच रही है या धमकी दे रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- खरीद लो भाई नहीं तो दीदी मारेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- भइया लेडीज राजीव तलवार। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये इतने गुस्से में क्यों है?
NEWS SOURCE Credit : indiatv.in
