Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Rule Change: हर घर-हर जेब पर दिखेगा असर! 1 अगस्त से लागू होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव

Rule Change: हर घर-हर जेब पर दिखेगा असर! 1 अगस्त से लागू होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव

faridabadnews24By faridabadnews24July 29, 2024No Comments3 Mins Read
Rule Change: The effect will be seen on every home and every pocket! These 5 big changes are going to be implemented from August 1
IMAGES SOURCE : GOOGLE

जुलाई का महीना खत्म होने जा रहा है और अगस्त (August 2024) की शुरुआत हो रही है. महज दो दिन का समय बाकी है और उसके बाद 1 अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st August) देखने को मिलेंगे, जो सीधे आपके घर की रसोई से लेकर आपकी जेब पर असर डालने वाले साबित हो सकते हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज (Credit Card Rule Change) तक शामिल हैं. आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं…

पहला बदलाव: LPG के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं और 1 अगस्त 2024 को सुबह छह बजे से संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं. बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, तो वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज देखने को नहीं मिला है. जुलाई महीने की पहली तारीख को भी Commercial PLG Cylinder की कीमत राजधानी दिल्ली में 30 रुपये कम की गई थी. ऐसे में इस बार लोगों को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद है.

दूसरा बदलाव- ATF और CNG-PNG रेट
देशभर में महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं. 1 अगस्त 2024 को भी इनकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं. गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी.

तीसरा बदलाव- HDFC Bank क्रेडिट कार्ड 
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी 1 अगस्त की तारीख बदलाव लेकर आ रही है. दरअसल, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए के भुगतान (Rent Payment) थर्ड पार्टी ऐप CRED, Paytm, Mobikwik, Freecharge और अन्य से किए जाएंगे, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा और प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपये तय की गई है. फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, हालांकि, 15,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर कुल राशि पर 1% शुल्क लगेगा.

चौथा बदलाव- Google Map के चार्ज
गूगल मैप (Google Map) भी 1 अगस्त 2024 से भारत में अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है. जो पहली तारीख से पूरे देश में लागू होने जा रहा है. दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने अपनी गूगल मैप सर्विस पर भारत में लिए जाने वाले चार्जेस को 70 फीसदी तक कम करने का ऐलान किया है. इसके अलावा अब Google अपनी मैप सर्विस का पेमेंट डॉलर की जगह भारतीय रुपये (Indian Rupee) में भी लेगा.

पांचवां बदलाव- 13 दिन Bank Holiday
अगस्त महीने में अगर बैंक से जुड़ा कोई काम हो, तो घर से निकलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालकर ही निकलें. दरअसल, August Bank Holiday List के मुताबिक, पूरे महीने में 13 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा. रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे विभिन्न अवसरों के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा. इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार को पड़ने वाला साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है

NEWS SOURCE Credit : aajtak.in

faridabadnews faridabadnews24 Rule Change: The effect will be seen on every home and every pocket! These 5 big changes are going to be implemented from August 1
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.