Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » निवर्तमान पार्षद मनवीर भड़ाना ने अधिकारियों से की पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग

निवर्तमान पार्षद मनवीर भड़ाना ने अधिकारियों से की पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग

faridabadnews24By faridabadnews24July 31, 2024No Comments2 Mins Read
Outgoing councilor Manveer Bhadana demanded from the officials to streamline the water supply
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : एनआईटी क्षेत्र की डबुआ कालोनी में पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को वार्ड नंबर 10 के निवर्तमान पार्षद मनवीर भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने एफएमडीए कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि कई महीनों से उनकी कालोनी में पानी की किल्लत जारी है, सप्लाई का पानी न आने के चलते उन्हें पानी मोल खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।

मनवीर भड़ाना ने एफएमडीए के अधिकारी एनके वशिष्ठ, एसई, व एक्सईएन अंकित भारद्वाज को बताया कि कालोनी में पानी की सप्लाई न होने के कारण लोग परेशान है। उन्होंने बताया कि 15-20 दिन में एकाध बार ही पानी आता है, जो जरूरत के हिसाब से नाकाफी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नीरज शर्मा नामक जेई डबुआ कालोनी के सप्लाई के पानी को रोकता है, जब उससे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अधिकारी जो आदेश देते है, वह उसको पूरा करता है इसलिए उक्त जेई के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि ऐसे अधिकारी व कर्मचारी भाजपा सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे है। मनवीर भड़ाना ने कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पांच सालों सत्ता सुख भोग रहे विधायक ने जनता की सुध नहीं ली, आज एनआईटी क्षेत्र की जनता विकास को तरस रही है

गलियों, सडक़ों पर गंदा पानी जमा है, लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे है, लेकिन विधायक जी को लोगों से मिलने तक का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर विधायक बने नीरज शर्मा को जनता आने वाले चुनावों में वोट की चोट से सबक सिखाने का काम करेगी। श्री भड़ाना ने अधिकारियों से मांग की कि वह कालोनी में निरंतर पानी की सप्लाई करे, जिससे लोगों को परेशानी न हो, अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। सारी बातें सुनने के बाद एफएमडीए के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आज से ही वह डबुआ कालोनी लेजरवैली पार्क के पास बने टैंकों व 17 नंबर चुुंगी डबुआ में बने सूर्या देव नारायण बूस्टर लाईन में पानी की सप्लाई शुरू कर देंगे और अगर लाईट की दिक्कत आती है तो सप्लाई अगले दिन पूर्ति कर देंगे।

faridabadnews faridabadnews24 Outgoing councilor Manveer Bhadana demanded from the officials to streamline the water supply
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.