Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सावधान! बढ़ रही हैं झाईं और झुर्रियां, फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट त्वचा को पहुंचा रही हैं नुकसान

सावधान! बढ़ रही हैं झाईं और झुर्रियां, फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट त्वचा को पहुंचा रही हैं नुकसान

faridabadnews24By faridabadnews24July 31, 2024No Comments3 Mins Read
Be careful! Freckles and wrinkles are increasing, blue light emitted from the phone is harming the skin
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल मोबाइल हमारी लाइफ का ऐसा हिस्सा बन गया है कि मानो फोन के अलावा दुनिया ही नहीं चलेगी। सुबह उठते ही हाथ में फोन होता है और रात में सोते वक्त लोग सुकून के पल मोबाइल के साथ ही बिताते हैं। लेकिन मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल हमें कई तरह से बीमार भी बना रहा है। एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि मोबाइल फोन से निकलने वाली नीली रोशनी हमारी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है। रिसर्च में पाया गया है कि मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी (रेडिएशन) स्किन पर झाईं-झुर्रियां और समय से पहले त्वचा को बूढ़ा बना रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, एलईडी टीवी और टैबलेट सहित कई स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो रही है। ये ब्लू लाइट दृश्यमान प्रकाश स्पेक्ट्रम का हिस्सा है। जिसका सबसे बड़ा श्रोत सूर्य है। ये रोशनी हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा रही है।

फोन की नीली रोशनी से त्वचा को नुकसान
रिसर्च में पाया गया है कि फोन से निकलने वाली नीली रोशनी कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकती है, जो त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखने के लिए जरूरी प्रोटीन है। स्किन में कोलेजन की कमी होने से झुर्रियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। इससे जलन, एलर्जी, लालिमा और एजिंग ज्यादा दिखने लगती है। अगर आप फोन को स्किन से 10 सेमी दूर रखते हैं तो इससे नुकसान को 100 गुना कम किया जा सकता है। नीली रोशनी के कारण नींद में खलल पड़ती है। जिससे त्वचा का सीधा संबंध है। नींद की कमी से आंखों के आसपास की त्वचा में सूजन आने लगती है।

चेहरे पर बढ़ सकती हैं झाईं
रिसर्च में ये भी कहा गया है कि ज्यादा नीली रोशनी के संपर्क में रहने से हाइपरपिग्मेंटेशन की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे त्वचा का रंग काला और धब्बेदार बन सकता है। हाइपरपिग्मेंटेशन एक आम स्थिति है, जिसमें त्वचा के कुछ हिस्सों का रंग अन्य हिस्सों से गहरा हो जाता है। मेलेनिन बढ़ने पर त्वचा पर काले धब्बे हो जाते हैं। फोन से निकलने वाली नीली रोशनी से झांईंयों को और बढ़ा देती है।

आंख और नींद भी हो रही है प्रभावित
इस ब्लू लाइट से आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे नींद में खलल पड़ता है। लंबे समय तक नींद की कमी से आपकी पूरी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे चेहरे पर मुंहासे, एक्जिमा और रोसैसिया जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नींद की कमी कोर्टिसोल के लेवल को बढ़ाती है, ये एक तनाव हार्मोन है जो शरीर के लिए खतरनाक साबित होता है।

कितनी दूर से देखना चाहिए फोन
फोन का इस्तेमाल कम से कम करें। जितना जरूरी हो तभी फोन का उपयोग करें। रात को सोते वक्त अंधेरे में फोन देखने से बचना चाहिए। जानकारों की मानें तो इन समस्याओं से बचने के लिए अपने स्क्रीन टाइम को कम करें। फोन और आपकी त्वचा के बीच कम से कम 12 इंच की दूरी रखें। एक बार में लंबे समय तक एकटक फोन को न देखें।

NEWS SOURCE Credit : indiatv.in

Be careful! Freckles and wrinkles are increasing faridabadnews faridabadnews24 Health the blue light emitted from the phone is harming the skin
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.