Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपकी खूबसूरती में लगेंगे चार चांद, लंबे-घने और काले बाल के लिए रोजाना खाएं 5 फ्रूट्स

आपकी खूबसूरती में लगेंगे चार चांद, लंबे-घने और काले बाल के लिए रोजाना खाएं 5 फ्रूट्स

faridabadnews24By faridabadnews24August 3, 2024No Comments3 Mins Read
Your beauty will be enhanced, eat these 5 fruits daily for long, thick and black hair
IMAGES SOURCE : GOOGLE

खूबसूरत काले, लंबे, घने बाल किसे पसंद नहीं, लेकिन कई बार हमारी अनदेखी इन्हें कमजोर बना देती है। फिर चाहे मौसम का बदलना हो या किसी नए हेयर स्टाइल के लिए इनपर की गई ज्यादती हो, इन्हें बहुत नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से बाल रूखे और बेजान होकर टूटकर गिरने लग जाते हैं। ऐसे में बालों की मजबूती के लिए अक्सर लोग मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे बालों में कुछ समय के लिए ऊपरी चमक तो आती है, लेकिन ये अंदर से कमजोर ही रहते हैं। ऐसे में इन्हें अंदरूनी पोषण की जरूरत होती है, जिसकी पूर्ति हेल्दी डाइट से ही हो सकती है।

बालों को मजबूती प्रदान करने और शाइनी बनाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। जी हां, ये फल इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ-साथ बालों की सेहत का भी खयाल रखते हैं, जिससे बालों को अंदरूनी पोषण मिलता है और ये जड़ से मजबूत बनते हैं। तो आइए जानते हैं इन फलों के बारे में-

आंवला

बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आंवला लगाने की बात तो आप सब ने सुनी ही होगी, ठीक वैसे ही आंवले का नियमित सेवन भी बालों को अंदरूनी पोषण देकर इन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है। साथ ही बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं और इनमें चमक आ जाती है।

केला

केले में विटामिन ए, फाइबर, फोलिक एसिड और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बालों की मजबूती और चमक को बढ़ावा देते हैं। इतना ही नहीं केला बालों को दोबारा उगने में भी मदद करता है।

कीवी

कीवी हमारे समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करता है। कीवी का सेवन करने से बालों के स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो बालों के बेहतर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही ये बालों को चमकदार भी बनाता है।

एवोकाडो

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों जो बालों के स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और बालों को अंदरूनी पोषण देता है। इसके साथ ये बालों को झड़ने से रोकता है।

अमरूद

विटामिन सी से भरपूर अमरूद भी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और इन्हें शाइनी बनाता है। इसके अलावा आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बेरीज, संतरा, अंगूर, मौसमी और पपीते का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


NEWS SOURCE Credit : jagran.com

eat 5 fruits daily for long faridabadnews faridabadnews24 Health thick and black hair Your beauty will be enhanced
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.