Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक बार फिर विधानसभा 89 में व्याप्त समस्याओं की सुमित गौड़ ने उठाई आवाज

एक बार फिर विधानसभा 89 में व्याप्त समस्याओं की सुमित गौड़ ने उठाई आवाज

faridabadnews24By faridabadnews24August 7, 2024No Comments2 Mins Read
Once again Sumit Gaur raised his voice against the problems prevailing in Vidhansabha 89
Congress leader Sumit Gaur

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद स्थित हनुमान नगर की गली नंबर-12 में व्याप्त बुनियादी समस्याओं के चलते स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने आज अपने साथियों के साथ हनुमान नगर में जाकर वहां व्याप्त समस्याओं का बारीकि से अध्ययन किया और भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस मौके पर दिनेश गुप्ता, हिमांशु गर्ग, प्रतीक गर्ग, प्रवेश शर्मा, केएस चौहान, महेश, अकुंर, राहुल, विवेक मोहन, नरेंद्र ठाकुर, कृष्ण दत्त शर्मा, एसएस चौहान, सुधीर शर्मा, रावत जी, महेंद्र चौहान, नरेंद्र त्यागी, वाल्मीकि जी, डा. भाटी, राकेश कपूर, मुकेश अग्रवाल, मेश बांकुरा, श्रीमती इंदु, खुशबू, लक्ष्मी, राखी, पिंकी, ज्योति, शांति शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान वहां भारी संख्या में मौजूद स्थानीय महिलाओं व पुरुषों ने सुमित गौड़ को बताया कि उक्त गली में बिना बारिश के ही सीवरेज का गंदा पानी सडक़ों और गलियों में भरा हुआ है, जिससे दुर्गंध उठती रहती है और यहां बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है, वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है, जिससे लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है।

इसके अलावा यहां लगे बिजली के खम्भों से तारें नीचे लटकी हुई है, जिससे कभी भी हादसा होने का भय बना रहता है इन समस्याओं के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा का विकास केवल कागजों में सिमटा हुआ है, भ्रष्टाचार का पर्याय बनी इस सरकार ने विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगाई, यही कारण है कि आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। सुमित गौड़ ने प्रशासन व सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसके बाद फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त सभी समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा।

Congress leader faridabadnews faridabadnews24 Once again Sumit Gaur raised his voice against the problems prevailing in Vidhansabha 89 Sumit Gaur
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.