Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर, फरीदाबाद के द्वारा मछगर गांव में हरियाली तीज पर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन

सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर, फरीदाबाद के द्वारा मछगर गांव में हरियाली तीज पर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन

faridabadnews24By faridabadnews24August 8, 2024No Comments2 Mins Read

Savitri Kamalnayan Bajaj Skill Development Center, Faridabad organized a Tiranga Pad Yatra on Hariyali Teej in Machgar village

फरीदाबाद: हरियाली तीज के पावन अवसर पर सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर, फरीदाबाद के द्वारा मछगर गांव की बहन-बेटियों ने आज एक विशेष तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य वीर शहीद भाईयों की शहादत को नमन करना और स्वतंत्रता सेनानी भाईयों को याद करना था। पूनम सिनसिनवार ने बताया तिरंगा पद यात्रा ने पूरे मछगर गांव को एकजुट कर दिया। गांव के हर कोने में उत्सव का माहौल था। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने तिरंगा यात्रा का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। यात्रा के दौरान तिरंगे की शान में नारे लगाए गए और देशभक्ति के गीत गाए गए।

सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रतिनिधि पूनम सिनसिनवार ने कहा, “यह यात्रा न केवल हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है, बल्कि यह हमारे गांव के लोगों को एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त करने का एक अद्वितीय अवसर भी प्रदान करती है। हमें गर्व है कि हमारी बहन-बेटियों ने इस यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाई।”

गांव के प्रमुख स्थलों पर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिलाओं ने तिरंगे के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया। यात्रा का समापन एक सभा के साथ हुआ, जिसमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस यात्रा ने मछगर गांव में एकता, देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह एक प्रेरणादायक पहल थी, जो गांव के हर वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर उनके दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत कर गई।

Faridabad organized a Tiranga Pad Yatra on Hariyali Teej in Machgar village faridabadnews faridabadnews24 Savitri Kamalnayan Bajaj Skill Development Center
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.