फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा फरीदाबाद के पूर्व विधायक प्रत्यासी प्रवासी नेता संतोष यादव स्वतंत्रता दिवस पर कई स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल हुए और तिरंगा यात्रा निकाल क्षेत्र की जनता को शुभकामना दी।आप नेता संतोष यादव ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष हो गए है और ये आजादी वीर शहीदों के बलिदान से मिली है जिन्हें मैं तहेदिल से नमन करता हूँ
और उस मां के चरणों मे श्रधांजलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने ऐसे लाल को जन्म दिया जिन्होंने अपने जान की परवाह किये बिना देश की आजादी के लिए हँसते हँसते फांसी पर लटक गए।आप नेता संतोष यादव ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर आज सरकार को चलने की जरूरत है जिस तरह सरकार ने संविधान की परवाह किए बिना तानाशाही रवैया अपना रखा है ये देश के प्रगति पर बाधा है।और सरकार को भी सोचना चाहिए कि आजादी के 78 साल बाद भी आज युवा वेरोजगार है और शिक्षा को बढ़ावा नही दिया जा रहा है आज क्षेत्र की जनता बढ़ते बिजली के बिल और महंगाई से आजादी मांग रही है।आज क्षेत्र की जनता नारकीय जीवन से आजादी चाहती है।और ये तभी सम्भव है जब हम वीर शहीद और महापुरुषों की दिखाए रास्ते पर चलेंगे।इस मौके पर सेंट थॉमस हाई स्कूल के संस्थापक मनोज कोली,वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कोली,वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश नेताजी,यशवंत मौर्य ,अशोक तिवारी,एडवोकेट तरुण अरोड़ा,गजेंद्र कोली और अन्य समाजसेवी और संगठन के लोग मौजूद थे।
