
ब्रेकिंग न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जल्द जारी होने की संभावना है। पार्टी द्वारा हारी हुई सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में देवेंद्र चौधरी को एनआईटी फरीदाबाद या तिगांव विधानसभा सीट में से किसी एक का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पार्टी के अंदर इस पर गहन मंथन जारी है। इसके अलावा, पृथला विधानसभा से पूनम सिनसिनवार और भाजपा प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा का नाम भी चर्चा में है
बात करें समाजसेवी पूनम सिनसिनवार जिन्हें महिलाओं और युवाओं के अधिकारों के लिए लंबे समय से किए गए संघर्ष और उनके मजबूत जनाधार के चलते उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भाजपा प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा को भी पृथला विधानसभा सीट से उनकी साफ छवि और लोगों में मज़बूत पकड़ की वजह से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। अभी तस्वीर और साफ होने की संभावना है!!! भाजपा जल्द ही इन दोनों सीट समेत अन्य सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली है, जिससे चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
