Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana Assembly Elections : 1 अक्टूबर को वोटिंग…4 को आएंगे परिणाम, हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान

Haryana Assembly Elections : 1 अक्टूबर को वोटिंग…4 को आएंगे परिणाम, हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान

faridabadnews24By faridabadnews24August 16, 2024No Comments3 Mins Read
Haryana Assembly Elections: Voting on October 1... Results will come on October 4, announcement of assembly elections in Haryana
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर हरियाणा व जम्मू कश्मीर विधानसभा का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सूबे आचार संहिता लग गई है। हरियाणा में इस बार सरकार बनाने के लिए 2.01 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। हरियाणा में 95 लाख महिला वोटर हैं, तो वहीं 1.06 करोड़ पुरुष वोटर हैं। विधानसभा 2024 के लिए कुल 20629 बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें 735 नए बूथ बनाए गए हैं। हरियाणा की 90 सीटों में से 73 सीटें सामान्य हैं और 17 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा बता दें कि चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 फेज में कराना के निर्णय लिया है।

हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

  • चुनाव का गजट नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2024
  • नामांकन 12 सितंबर 2024
  • नामांकन की जांच 13 सितंबर 2024
  • नामांकन वापसी 16 सितंबर 2024
  • मतदान का की तारीख 1 अक्टूबर 2024
  • चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर 2024
  • चुनाव के सभी कार्यक्रम 6 अक्टूब 2024 तक खत्म हो जाएंगे। इसके बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर तक है। इससे पहले हरियाणा में नई सरकार का गठन होना है। हालांकि इस बीच चुनाव आयोग ने राज्यसभा की सीट पर चुनाव की घोषणा की है, जो दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। जिसपर 3 सितंबर को वोटिंग होनी है। हालांकि अभी किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कहीं है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर अभी नवीन जयहिंद अपने लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

                                             2019 विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

मतदान कार्यक्रम    दिनांक
अधिसूचना  27 सितंबर 2019
नामांकन 4 अक्टूबर 2019
नामांकन की जांच 5 अक्टूबर 2019
नामांकन वापसी 7 अक्टूबर 2019
मतदान 21 अक्टूबर 2019
 चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर 2019

गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक HLP विधायक के साथ भाजपा ने सरकार बनाई थी। इस सरकार का नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर  कर रहे थे। हालांकि सीएम खट्टर 5 साल पूरा नहीं कर पाए साढ़े चार साल बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया

12 मार्च 2024 को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे। बहुमत के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था। हालांकि, राज्य में अभी अल्पमत की सरकार है। लोकसभा चुनाव 2024 में मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2,32,577 वोटों से हराया। मोदी 3.0 सरकार में खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

announcement of assembly elections in Haryana faridabadnews faridabadnews24 Haryana Assembly Elections Haryana Assembly Elections: Voting on October 1... Results will come on October 4
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.