हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो के पास मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप पावरिया ने इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के मुताबिक अनमोल प्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पर एक व्यक्ति का फोटो बनाया हुआ है। जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गजनी दिखाकर चित्र को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है। उसके ऐसा करने से उनके नेता की छवि को समाज में धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
