Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहीं ये इस दिमागी बीमारी का संकेत तो नहीं?, बिना वजह उदास रहना है खतरनाक

कहीं ये इस दिमागी बीमारी का संकेत तो नहीं?, बिना वजह उदास रहना है खतरनाक

faridabadnews24By faridabadnews24August 17, 2024No Comments2 Mins Read
Is this a sign of this mental illness? Being sad without any reason is dangerous
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अगर आप पिछले कुछ समय से खुद को लगातार उदास और उत्साहहीन महसूस कर रहे हैं, तो यह केवल मूड स्विंग्स या तनाव का नतीजा नहीं हो सकता है. यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शुरुआती संकेत भी हो सकता है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर व्यक्ति लंबे समय तक ऊर्जा की कमी, अनमनेपन और निराशा का अनुभव करता है, तो यह डिमेंशिया का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

डिमेंशिया एक मानसिक बीमार है, जो व्यक्ति की मेमोरी, तर्क क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को धीरे-धीरे प्रभावित करता है. यह एक प्रगतिशील रोग है, जो समय के साथ बढ़ता जाता है. शुरुआती दौर में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ यह गंभीर हो जाते हैं. डिमेंशिया के सबसे सामान्य रूपों में अल्जाइमर रोग शामिल है.

उत्साहहीनता के संकेत
अगर व्यक्ति अपने रोजमर्रा के कामों में रुचि खो देता है, दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत से दूरी बनाने लगता है, और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भी रुचि नहीं दिखाता है, तो यह डिमेंशिया का शुरुआती संकेत हो सकता है. इन लक्षणों के साथ-साथ व्यक्ति की स्मरण शक्ति में कमी, ध्यान की कमी, और निर्णय लेने की क्षमता में भी गिरावट आ सकती है.

क्यों होता है ऐसा?
डिमेंशिया के शुरुआती चरणों में दिमाग के कुछ हिस्सों में सूजन या अन्य बदलाव होने लगते हैं, जो दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं. इससे व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और वह खुद को उत्साहहीन और उदास महसूस करता है. इसके अलावा, डिमेंशिया से जुड़े न्यूरोट्रांसमीटर का असंतुलन भी व्यक्ति के मूड और व्यवहार में बदलाव का कारण बन सकता है.

कैसे करें पहचान?
अगर आप या आपके किसी करीबी में इन लक्षणों का अनुभव हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. शुरुआती चरण में डिमेंशिया की पहचान और इलाज संभव है. इसके लिए व्यक्ति को नियमित रूप से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. विशेषज्ञों के मुताबिक, जल्दी पहचान और सही इलाज से इस रोग के प्रभाव को कम किया जा सकता है.

NEWS SOURCE Credit : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Is this a sign of this mental illness? Being sad without any reason is dangerous
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.