Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हुस्न की मलिका के चक्कर में हुआ कांड, रिटायरमेंट के बाद मचला दिल, फिर हुआ ऐसा कांड, जिंदगी भर रखेगा याद

हुस्न की मलिका के चक्कर में हुआ कांड, रिटायरमेंट के बाद मचला दिल, फिर हुआ ऐसा कांड, जिंदगी भर रखेगा याद

faridabadnews24By faridabadnews24August 29, 2024No Comments3 Mins Read
There was a scandal in the affair of the beauty queen, after retirement the heart got restless, then such a scandal happened, he will remember it for life
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हैदराबाद: जवानी में दिल मचलना आम बात है. मगर एक शख्स का बुढ़ापे में दिल मचला है और इसकी भारी कीमत भी उसे चुकानी पड़ी है. दरअसल, रिटायरमेंट के बाद एक शख्स का दिल ऐसा मचला कि हुस्न की मलिका के चक्कर में उसे अच्छा-खासा चूना लग गया. यह शख्स केंद्र सरकार की नौकरी से हाल ही में रिटायर हुआ है. यह रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी डेटिंग फ्रॉड का शिकार हुआ है. गूगल पर उसे एस्कॉर्ट सर्विस सर्च करना महंगा पड़ गया. एस्कॉर्ट सर्विस वाली एजेंसी के चक्कर में फंसकर उस शख्स को 5 लाख रुपए की चपत लग गई. पीड़ित शख्स कॉम्पल्ली का रहने वाला है.

टीओआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पीड़ित शख्स ने जुलाई के पहले सप्ताह में एस्कॉर्ट सर्विस के लिए गूगल पर सर्च किया था. तभी गूगल सर्च के दौरान उसे ‘Deepusassy Service’ नाम की एक एजेंसी मिली. इस एजेंसी ने उसके व्हाट्सएप पर एस्कॉर्ट सर्विस के लिए लड़कियों की फोटो और लिस्ट दी थी. उसने जब व्हाट्सएप पर एजेंसी से बात की तो एजेंसी ने उसे 1500 रुपये का शुरुआती फीस जमा करने को कहा. उसने राकेश अहारी के नाम वाले अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए.

एस्कॉर्ट सर्विस ने अच्छे से चूसा
इसके बाद वह एस्कॉर्ट सर्विस फाइनल करने के लिए एजेंसी के लगातार संपर्क में था. हर दिन उसका इंतजार बढ़ता जा रहा था. जुलाई के आखिरी सप्ताह में एजेंसी ने सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर किशन लाल गमेती के नाम वाले अकाउंट में एडवांस के तौर पर कुछ पैसे ट्रांसफर करने को कहा. सर्विस देने के नाम पर रिटायर्ड शख्स से एस्कॉर्ट एजेंसी ने सात किश्तों में पैसे जमा कराए. एजेंसी ने शख्स को भरोसा दिलाया कि जब सर्विस पूरी हो जाएगी तो उसके सारे पैसे वापस कर दिए जाएंगे

हुस्न की मलिका के चक्कर में हुआ कांड
हालांकि, हुस्न की मलिका से मिलने को बेताब शख्स यहां भी नहीं संभला. एजेंसी उससे पैसे ऐंठती रही और वह नादान उसे देता रहा. एजेंसी ने उससे सर्विस चार्ज के तौर पर पांच किश्तों में और पैसे जमा करवाए. यह भी रिफंडेबल फीस थी. एजेंसी पर भरोसा करके उसने फिर से पैसे ट्रांसफर कर दिए. एजेंसी उस शख्स की कमजोरी को समझ गई थी. एजेंसी उससे लगातार पैसे ऐंठती रही और उसका लालच बढ़ता गया. कुछ दिनों बाद फिर से शख्स को पैसे जमा करने को कहा और फिर से रिफंड का आश्वासन दिया. मगर अब जाकर शख्स को अक्ल आई और उसने तंग आकर कहा कि अब उसे सर्विस नहीं चाहिए. उसने अपने पैसे वापस मांगे. उसने कोई सर्विस नहीं ली थी. इसलिए पैसे वापस मांग रहा था, तो एजेंसी ने सर्विस कैंसिलेशन चार्ज देने को कहा. उसने पैसे देने से इनकार कर दिया.

फिर एजेंसी ने क्या किया?
अब एजेंसी को समझ आ गई कि शख्स को सारा खेल समझ आ गया. तुरंत एजेंसी ने उसे व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया. तब तक शख्स को एहसास हो गया कि उसके साथ बड़ा कांड हो चुका है. उसने तुरंत साइबराबाद साइबर क्राइम विंग में शिकायत दर्ज कराई है. शख्स की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. इस तरह से उस शख्स को रिटायरमेंट के बाद हुस्न की मलिका तो नहीं मिली, मगर 5 लाख रुपए का नुकसान जरूर हो गया l

NEWS SOURCE Credit : news18.com

after retirement the heart got restless faridabadnews faridabadnews24 he will remember it for life Then such a scandal happened There was a scandal in the affair of the beauty queen
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.