Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana Assembly Election 2024: बल्लभगढ़ सीट पर किसका पलड़ा भारी? बीजेपी VS कांग्रेस

Haryana Assembly Election 2024: बल्लभगढ़ सीट पर किसका पलड़ा भारी? बीजेपी VS कांग्रेस

faridabadnews24By faridabadnews24August 29, 2024No Comments2 Mins Read

 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गई हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से एक बल्लभगढ़ है। बल्लभगढ़ विधानसभा सीट फरीदाबाद लोकसभा का हिस्सा है। बल्लभगढ़ में 1967 से अब तक 13 बार चुनाव हो चुके हैं। बीजेपी ने यहां से तीन बार चुनाव जीता है। 2014 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे?

बल्लभगढ़ में अब तक 13 विधानसभा चुनाव हो चुका है। 7 बार इस सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। लोकदल को सिर्फ एक बार 1987 में जीत मिली थी। दो बार यहां से निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव जीता। तीन बार बीजेपी के प्रत्याशी ने बल्लभगढ़ से जीत दर्ज की। बीजेपी के मूलचंद शर्मा ने यहां से 2019 और 2014 में जीत दर्ज की है। 2014 में मूलचंद शर्मा ने पहली बार 53,098 वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं,  2019 में भी वह जीते, लेकिन जीत का अंतर घटकर 41,713 रह गया। अब बीजेपी को हैट्रिक बनाने की चुनौती है।

5 बार महिला प्रत्याशी ने जीता चुनाव

इससे पहले 2005 और 2009 में इस सीट से कांग्रेस की शारदा राठौर ने चुनाव जीता। 2014 से पहले तक बल्लभगढ़ में कांग्रेस और निर्दलीयों का कब्जा रहा। इससे पहले 1977, 1987 और 1996 में ही दूसरे दलों को सफलता मिली थी। 1996 में बीजेपी के आनंद कुमार ने पार्टी के लिए खाता खोला था। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 238,540 वोटर हैं। अभी तक 5 बार महिला उम्मीदवार इस सीट से जीत चुकी हैं। बल्लभगढ़ में किसी खास जाति का प्रभुत्व नहीं रहा है। लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट से बीजेपी को जीत मिली थी।

NEWS SOURCE Credit : indiatv.in

faridabadnews24 Haryana Assembly Election 2024: Who has the upper hand in Ballabhgarh seat? BJP VS Congress
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.