Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये बड़े नाम फिर होंगे चुनावी रेस में, 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की तीसरी पीढ़ी को भाजपा देगी टिकट

ये बड़े नाम फिर होंगे चुनावी रेस में, 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की तीसरी पीढ़ी को भाजपा देगी टिकट

faridabadnews24By faridabadnews24August 30, 2024No Comments3 Mins Read
These big names will be in the election race again, BJP will give tickets to the third generation of 4 former chief ministers
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट कभी भी आ सकती है। गुरुवार को इस पर लंबा मंथन चला था और अब माना जा रहा है कि उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा। खबर है कि भाजपा कई सीटों पर हैवीवेट कैंडिडेट्स को उतार सकती है। खासतौर पर ऐसे लोगों को मौका मिल सकता है, जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवारों से आते हैं। चर्चा है कि 4 मुख्यमंत्रियों के बेटे और बेटियों को टिकट मिल सकते हैं। हरियाणा के तीन लाल कहे जाने वाले भजनलाल, बंसीलाल और देवीलाल के पोते और पोतियों को टिकट की तैयारी है।

 

भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को भाजपा आदमपुर विधानसभा से उतारने की तैयारी में है। इसके अलावा बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को भी तोशाम से टिकट मिल सकता है। देवीलाल के पोते आदित्य देवीलाल को डबवाली विधानसभा से मौका मिलने की संभावना है। इनके अलावा एक और पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह की पोती आरती राव को भी अटेली विधानसभा से टिकट मिलने की चर्चा है। आरती के पिता राव इंद्रजीत सिंह केंद्र सरकार में मंत्री हैं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में भी उनकी दावेदारी थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था और पार्टी का तर्क था कि उनके पिता केंद्रीय मंत्री हैं।

 

भाव्या और आरती के परिवार 2014 से पहले कांग्रेस के साथ ही थे। वहीं श्रुति चौधरी ने हाल ही में भाजपा जॉइन की है। श्रुति चौधरी की मां किरण को भाजपा ने राज्यसभा भी भेजा है। भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि जब पार्टी की हवा कमजोर बताई जा रही है, तब नामी परिवारों से जुड़े लोगों को मौका देकर माहौल बनाया जा सकता है। हालांकि मौजूदा सरकार के 30 फीसदी विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। संदीप सिंह, संजय सिंह और सीमा त्रिखा जैसे मंत्रियों को भी टिकट की रेस से बाहर किया जा सकता है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ ऐंटी-इनकम्बैंसी है।

वहीं पूर्व लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यु को फिर से मौका मिल सकता है। इन तीनों ही चेहरों को पिछली बार विधानसभा चुनाव में हार झेलनी पड़ी थी। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अपनी मौजूदा सीट के अलावा किसी और से लड़ने पर विचार कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा का मुख्य फोकस गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी वाली दक्षिण हरियाणा की बेल्ट और उत्तर में यमुनानगर, अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र क्षेत्र पर है।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

BJP will give tickets to the third generation of 4 former chief ministers These big names will be in the election race again
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.