
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। आपको बता दें कि हर साल सितंबर महीने में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ जाता है। लेकिन इस बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। इस फैसले के मुताबिक, अगले साल तक यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए मौजूदा टोल दरें ही लागू रहेंगी।
इसे भी पढ़ें-माँ समान संगठन ने मुझे जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसके प्रति मैं नतमस्तक हूं : विपुल गोयल
NHAI ने जारी किया पत्र
गौरतलब है कि दिल्ली-आगरा हाईवे से दिल्ली-फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले औसतन करीब 70 हजार वाहन चालक बदरपुर फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हैं। हर साल की तरह इस बार भी बदरपुर टोल प्लाजा पर 31 अगस्त रात 12 बजे से टोल दरों में बढ़ोतरी होनी थी, लेकिन उससे पहले 27 अगस्त को ही NHAI प्रबंधन ने टोल प्लाजा मैनेजर को टोल टैक्स न बढ़ाने को लेकर पत्र जारी कर दिया था।
इसे भी पढ़ें-विधायक बोले, पहले की तरह आपकी सेवा करता रहूंगा
टोल टैक्स की दरें नहीं बढ़ेंगी
बदरपुर फ्लाईओवर टोल प्लाजा मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि इस बार बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। इस संबंध में एनएचएआई मैनेजर की ओर से पत्र प्राप्त हो चुका है। अगस्त 2025 तक वर्तमान दरों के अनुसार ही टोल टैक्स का भुगतान किया जाएगा।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv
