Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana Election 2024: रोक दी लिस्ट, तय 66 नामों में हो सकते हैं बदलाव, बीजेपी में बगावत देख डरी कांग्रेस

Haryana Election 2024: रोक दी लिस्ट, तय 66 नामों में हो सकते हैं बदलाव, बीजेपी में बगावत देख डरी कांग्रेस

faridabadnews24By faridabadnews24September 6, 2024No Comments4 Mins Read
Haryana Election 2024: List stopped, changes may be made in the 66 names decided, Congress scared seeing rebellion in BJP
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भाजपा में फूटे असंतोष के स्वर और भगदड़ के बीच कांग्रेस ने अपने विधानसभा उम्मीदवारों की सूची फिलहाल टाल दी है। अगले दो दिनों तक भी सूची आने की संभावना नहीं है। भाजपा के असंतुष्ट और बागी नेताओं को साधने की कोशिश है, ताकि उन्हें साथ जोड़ा जा सके। कांग्रेस 66 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर चुकी है, इनमें अब कुछ सीटों पर बदलाव हो सकता है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी और सब कमेटी को सुझाव दिए हैं, जिसके आधार पर कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम में बदलाव किया जा सकता है। राज्य की 24 बाकी बची विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए वीरवार को नई दिल्ली में कांग्रेस सब कमेटी की बैठक में चर्चा की गई।

सैलजा ने सौंपी अपनी पसंद के उम्मीदवारों की लिस्ट

बैठक में सैलजा और सुरजेवाला शामिल हुए। दोनों से 90 सीटों पर अपनी पसंद और नापसंद के उम्मीदवारों को लेकर राय दी। सैलजा और सुरजेवाला की ओर से पहले भी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन को अपनी पसंद के दावेदारों की सूची भेजी जा चुकी थी। बैठक के बाद सैलजा ने कहा कि हमने अपनी राय से कमेटी को अवगत करा दिया है।

सैलजा और सुरजेवाला लड़ना चाहते हैं चुनाव

सैलजा ने कमेटी के सामने स्वयं भी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, जबकि रणदीप सुरजेवाला भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इन दोनों के विधानसभा चुनाव लड़ने अथवा नहीं लड़ने पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने बैठक के बाद कहा कि टिकटों पर मंथन चल रहा है। सूची के लिए एक-दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

राव-छौक्कर के टिकट पर पेच

विधायक राव दान सिंह और धर्म सिंह छौक्कर के टिकट पर पेच फंसा हुआ है। पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया दोनों को टिकट देने के पक्ष में नहीं है, जबकि हुड्डा पैरवी कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि राव दान सिंह ने बेटे अक्षत राव का नाम टिकट के लिए सामने रखा गया है, लेकिन फीडबैक के बाद प्रभारी उनके पक्ष में भी नहीं है।विधायक सुरेंद्र पंवार को टिकट मिल सकता है। अभी वह जेल में बंद हैं। पंवार नहीं लड़े तो फिर उनके बेटे या बहू उम्मीदवार हो सकते हैं।

 

आप के साथ सीटों पर फंसा पेच

आइएनडीआइए के तहत आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भी कांग्रेस से हरियाणा में सीटें मांग रहे हैं। इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है। इसके अलावा भाजपा की सूची के बाद हो रही बगावत और भगदड़ की स्थिति से कांग्रेस डरी हुई है। उसका मानना है कि टिकटों की घोषणा के बाद कांग्रेस में भी ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है, जिसका फायदा इनेलो व जजपा उठा सकते हैं। कांग्रेस प्रभारी के अनुसार 66 सीटों पर मंथन पूरा हो चुका है, लेकिन इनमें भी कुछ सीटों पर फेरबदल संभव है। बाकी बची 24 सीटों पर मंथन के लिए कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में हरियाणा कांग्रेस की सब कमेटी की बैठक हो चुकी है।

सांसदों की राय जानी

जिन 24 सीटों पर पेच फंसा है, उन पर कांग्रेस की सब कमेटी ने वीरवार को नई दिल्ली में पांच सांसदों और एक राज्यसभा सदस्य की राय जानी। बैठक में कमेटी के सदस्य के रूप में बीएस सिंहदेव, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन, हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान मौजूद रहे। सैलजा तथा सुरजेवाला ने अपनी राय से अवगत कराया। सब कमेटी ने दीपेंद्र हुड्डा, वरुण चौधरी, जयप्रकाश ‘जेपी’ व सतपाल ब्रह्मचारी से भी फीडबैक लिया। मीटिंग के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीएस सिंहदेव ने बताया कि शुक्रवार को सब-कमेटी की फाइनल मीटिंग होगी। इस मीटिंग के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास सभी 90 हलकों के नाम भेज दिए जाएंगे। प्रत्याशियों की सूची किस्तों में जारी हो सकती है। एक से दो दिन लग भी सकते हैं।

NEWS SOURCE Credit : jagran

changes may be made in the 66 names decided Congress scared seeing rebellion in BJP faridabadnews faridabadnews24 Haryana Election 2024: List stopped
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.