
फरीदाबाद : सम्राट मिहिर भोज की जयंती व अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने फरीदाबाद में विशाल शोभायात्रा निकालकर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई । फरीदाबाद के पावटा गांव में हवन पूजन करने के बाद शोभायात्रा को भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने हरी झंडी दिखाई । सम्राट मिहिर भोज को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर लोग समाज में जो भी कुरीतियां हैं, उनको जड़ से समाप्त करने का संकल्प लें और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए कार्य करें। जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक समाज का उत्थान नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान अनेक मंदिरों का निर्माण कराया जो आज भी मौजूद है। उनका शासन काल 836 ईसवी से 885 तक रहा 49 वर्षों के शासन काल में उन्होंने विदेशी आक्रांता को देश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया । कई और साहसिक कार्य करने के लिए उन्हें सम्राट की उपाधि मिली । उन्होंने समाज को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाई । शोभायात्रा का जगह-जगह समाज के युवाओं ने स्वागत किया और सम्राट मिहिर भोज जिंदाबाद के नारे लगाए । इस मौके पर भारत चेयरमैन, मेहर चंद हरसाना, सतीश फागना , वीरू सरपंच, महेश फागना, संगठन महामंत्री, महेश लोहमोड़, पप्पू मावी , जिलाअध्यक्ष, अनिल राठी,,ओमप्रकाश गुर्जर ,ऋषि चपराना , जितेंद्र सूबेदार तंवर, शेखर तंवर,विनोद तंवर , मामचंद प्रधान सहित समाज के सैकड़ो लोग मौजूद थे ।
