Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रवासी व पूर्वांचल समाज का प्रदेश की राजनीति में अह्म योगदान : राजेश भाटिया

प्रवासी व पूर्वांचल समाज का प्रदेश की राजनीति में अह्म योगदान : राजेश भाटिया

faridabadnews24By faridabadnews24September 9, 2024No Comments2 Mins Read

Migrant and Purvanchal society have made an important contribution to the state politics: Rajesh Bhatia

फरीदाबाद: प्रवासी परिषद की एक बैठक तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल में सम्पन्न हुई। बैठक में फरीदाबाद व पलवल की नौ विधानसभा क्षेत्रों से प्रवासी व पूर्वाचल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने शिरकत की। सर्वप्रथम प्रवासी परिषद के संस्थापक राहुल झा ने मुख्यातिथि राजेश भाटिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राजेश भाटिया ने कहा कि प्रवासी एवं पूर्वांचल समाज का प्रदेश की राजनीति में अह्म योगदान है, यह मेहनतकश समाज हरियाणा में आकर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है, खासकर फरीदाबाद में इस समाज का सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढक़र योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव है

इसलिए प्रवासी व पूर्वांचल समाज को अच्छे उम्मीदवारों को समर्थन देकर राजनीति में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवासी परिषद के संस्थापक राहुल झा ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनावों में बढ़चढकर अपने मत का प्रयोग करे और ऐसे उम्मीदवार को अपना मत दे और न केवल उनके क्षेत्र का विकास करे बल्कि समाज को भी एकजुट करके उसके उत्थान के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिया गया एक-एक मत आपको भविष्य में सशक्त और मजबूत बनाने का काम करेंगा। इस अवसर पर प्रवासी व पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपने मत का सही प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश भाटिया ने कहा कि यह चुनाव जनता के मुद्दों का चुनाव है

इसलिए लोग किसी झूठे प्रलोभन व लालच में न आए बल्कि ईमानदार, शिक्षित और ऐसे उम्मीदवार को वोट दे जो उनका पांच सालों तक विकास करे और उनके दुख-सुख में भागेदारी निभाए वहीं समाजसेवी अनुपमा बख्शी ने भी महिलाओं से अपील की कि वह भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागेदारी निभाएं और स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को जिताकर विधानसभा में भेजे जो उनके क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान करवा सके। इस मौके पर रवींद्र झा, दिलीप, संतोष पटेल, प्रमोद ,संजीत, गौतम, संजीत, शुद्धांशु, बंटी, शिवम, वीरेंद्र मिश्रा, मोनू, करण, शंकर, प्रेम, राम बदन, राम भजन, अमित टंडन, देवेंद्र बख्शी, सुभाष, राकेश, सुजीत व प्रवासी समाज के अन्य साथी उपस्थित रहे

faridabadnews faridabadnews24 Migrant and Purvanchal society have made an important contribution to the state politics: Rajesh Bhatia
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.