
Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गोबिंद कांड़ा और दिल्लूराम बाजीगर समेत 375 प्रत्याशियों को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने उनके नामांकन कर दिए है। इसके चलते वह आगामी चुनाव नहीं लड़ पाएगा। इन उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1561 प्रत्याशियों ने 1747 नामांकन किए। सबसे ज्यादा भिवानी में नामांकन किए गए। वहीं नांगल चौधरी विधानसभा में सबसे कम नामांकन देखने को मिले। यहां केवल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किए है।
खबरों की मानें, तो विभिन्न खामियों के चलते 375 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए है। इनमें फतेहाबाद से गोबिंद कांडा और गुहला से पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर का नाम शामिल है। गोविद कांडा ने लीगल टीम से नामांकन कराया था। वे शपथ लेने भी नहीं पहुंचे थे। वहीं दिल्लूराम ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था। हालांकि,उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला। इस हिसाब से अब केवल 1,334 नामांकन ही रह गए हैं। बता दें कि प्रदेश में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है और 8 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv
